June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति शिक्षा व रोजगार सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सोनाराम बोदरा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

सोनाराम बोदरा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

समावेशी शिक्षा के तहत बीआरसी सरायकेला में विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों के लिए दिव्यांगता जांच और सहायक उपकरण वितरण शिविर का हुआ आयोजन।

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

सरायकेला: समावेशी शिक्षा के अंतर्गत विद्यालय में अध्यनरत दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने हेतु प्रखंड स्तरीय जांच एवं उपकरण वितरण शिविर का आयोजन प्रखंड संसाधन केंद्र सरायकेला में किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा उपस्थित रहे।

Advertisements

इस अवसर पर उन्होंने दिव्यांग बच्चों के बीच कुल 25 सहायक उपकरणों का वितरण करते हुए दिव्यांग बच्चों एवं उनके अभिभावकों की हौसला अफजाई की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि दिव्यांग बच्चे हमारे समाज के अभिन्न अंग हैं। एवं सरकार द्वारा इनके विकास हेतु कई कल्याणकारी योजना चलाया जा रहा है। जिसमें स्वामी विवेकानंद प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत प्रत्येक दिव्यांग व्यक्ति को प्रति महीने 1000 रुपया दिया जा रहा है।

इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने शिविर में आए दिव्यांग बच्चों और उनके अभिभावकों के बीच अपनी ओर से तिरंगा झंडा का वितरण किया गया। और सभी को स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए सभी से हर घर झंडा लहराते हुए उल्लास पूर्वक स्वतंत्रता दिवस मनाए जाने की उन्होंने अपील की।

इस मौके पर बतौर विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम में मौजूद रहे समावेशी शिक्षा के जिला प्रभारी सिद्धेश्वर झा ने कहा कि जिले के प्रत्येक प्रखंड में समग्र शिक्षा अभियान द्वारा इस प्रकार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को उपकरण देकर विद्यालय आने योग्य बनाना है। ताकि उन्हें भी समावेशी शिक्षा का लाभ मिल सके। दिव्यांग बच्चों का जांच ALIMCO भुनेश्वर के विशेषज्ञ डॉ गौरी शंकर बेहरा, डॉ गुरु दत्ता लंका, डॉ हैंजाला इरशद एवं टेक्नीशियन के रूप में छोटू सिंह और सुंदरम तिवारी द्वारा किया गया।

जिनके द्वारा 38 नए बच्चों को उपकरण हेतु चिन्हित किया गया। जिन्हें बाद में उपकरण उपलब्ध कराया जाएगा। एवं पूर्व में जांच किए दिव्यांग बच्चों में से तीन बच्चों को ट्राई साइकिल, एक को व्हीलचेयर, दो को सीपी चेयर, छह को कान की मशीन एवं तीन को मानसिक किट सहित कुल 15 बच्चों को सहायक उपकरण प्रदान किया गया।

शिविर में फर्स्ट एड किट के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायकेला के डॉ रितेश एवं डॉ विशाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रिसोर्स टीचर नरेंद्र प्रसाद सिंह एवं फिजियोथेरेपिस्ट पिंकी चाकी द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रबिकांत भकत, प्रखंड साधन सेवी गौतम कुमार, संकुल साधन सेवी हृदयनाथ महतो, MIS कोऑर्डिनेटर राहुल घोष, प्रखंड एमडीएम प्रभारी राजाराम महतो एवं सीमा कुमारी ने अहम भूमिका निभाये।

Advertisements




Related posts

Jamshedpur News : विडियो वायरल के बाद पुलिस रेस में, राजकुमार सिंह का घर को तोड़ने की कवायद शुरू, अतिरिक्त फोर्स तैनात….

admin

सरायकेला:एसपी ने की क्राइम मीटिंग; क्राइम कंट्रोल को लेकर संगीत थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Saraikela News : सीआरपीएफ कैंप से चोरी हुए इंसास राइफल के मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने की टीम गठित, कहा शीघ्र होगा मामले का उद्भेदन…. | Vananchal 24TV Live

admin