June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला:सभी बीडीओ सुकृति योजनाओं को समयावधि में पूर्ण करने को लेकर योजनाओं की समीक्षा एवं योजनाओं का स्थल निरीक्षण सुनिश्चित करे: उपायुक्त…

सरायकेला:सभी बीडीओ सुकृति योजनाओं को समयावधि में पूर्ण करने को लेकर योजनाओं की समीक्षा एवं योजनाओं का स्थल निरीक्षण सुनिश्चित करे: उपायुक्त…
Spread the love

उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला विकास समन्वय समिति की बैठक; संचालित योजनाओं की समीक्षा कर योजनाओं को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के दिए निर्देश।

सभी बीडीओ सुकृति योजनाओं को समयावधि में पूर्ण करने को लेकर योजनाओं की समीक्षा एवं योजनाओं का स्थल निरीक्षण सुनिश्चित करे: उपायुक्त…

सरायकेला:संजय मिश्रा

सरायकेला। जिला समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रविशंकर शुक्ला की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में उपायुक्त के साथ मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, जिला पशुपालन पदाधिकारी, डीपीएम जेएसएलपीएस, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं सभी BPM, BPO तथा सभी ब्लॉक कोऑर्डिनेटर उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान उपायुक्त के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना, बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर आवास योजना, मनरेगा, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना एवं JSLPS अंतर्गत संचालित योजना का विस्तृत समीक्षा कर विभिन्न योजनाओं के तहत लंबित कार्यों में सुधारात्मक प्रगति लाने तथा योजनाओं के तहत सुयोग्य लाभुकों को लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए गए।

आवास योजना:-
बैठक के दौरान उपायुक्त ने सर्वप्रथम प्रधानमंत्री आवास योजना (2016-23) एवं बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर आवास योजनाओं (2016-2023) की समीक्षा कर प्रखंडवार लंबित आवास को पूर्ण करने हेतु यथोचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। समीक्षा क्रम में उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारीयों को प्रखंड स्तर पर संचालित योजनाओं को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने को लेकर क्षेत्रीय पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक करने तथा विभिन्न योजनाओं का स्थल निरिक्षण करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना:-
मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत पशु सेड निर्माण, पशु वितरण की समीक्षा क्रम में उपायुक्त ने पोल्ट्री सेड निर्माण एवं गाँव सेड निर्माण हेतू प्रखंडवार स्वीकृत किए गए योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर निर्माण कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

मनरेगा:-
मनरेगा की समीक्षा क्रम में पीडी जेनरेशन, दीदी बगिया, फील्ड बंड, आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण, बिरसा सिंचाई कूप, वीर शहीद पोटो हो खेल मैदान, बिरसा हरित ग्राम योजना, पोषण वाटिका, NMMS, आधार सिडिंग इत्यादि का समीक्षा कर लंबित कार्यों मे प्रगति लाने तथा योजनाओं को निर्धारित समयावधि मे पूर्ण करने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने प्रत्येक पंचायत मे पांच से अधिक योजनाएँ संचालित कर मानव सृजन में वृद्धि लाने, बिरसा सिंचाई कूप के शेष बचे कार्य को यथाशीघ्र पूर्ण करने, वीर शहीद पोटो हो खेल मैदान के प्रथम चरण के 83 योजनाओं में आगामी 15 अक्टूबर तक चेंजिंग रूम बनाने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने “मेरी मिट्टी मेरा देश” कार्यक्रम के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी लेकर प्राप्त निर्देश के आलोक मे सभी गतिविधियां सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वही “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत शत प्रतिशत तिरंगा वितरण कर हर घर तिरंगा लगाने हेतू प्रेरित कर अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए।

Related posts

जिले में मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में इंटर के 56 तथा मैट्रिक के 5 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

खरसावां  : सरायकेला और सिनी में फुटबॉल खिलाड़ियों का चयन 11 को, महिला और पुरुष खिलाड़ी लेंगे भाग…

admin

Aditaypur news लॉटरी माफियाओं में हो सकती है अदावत | Vananchal 24TV Live

admin