August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Sraikela : संविधान सप्ताह मनाते हुए डीएलएसए ने आयोजित किया विशेष जागरूकता शिविर… | Vananchal 24TV Live

Sraikela : संविधान सप्ताह मनाते हुए डीएलएसए ने आयोजित किया विशेष जागरूकता शिविर… | Vananchal 24TV Live
Spread the love

सरायकेला Sanjay । मंडल कारा सरायकेला में नालसा एवं झालसा के निर्देशानुसार संविधान दिवस के उपलक्ष्य में “संविधान सप्ताह” मनाते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा पूरे जिले में कई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को स्थानीय जिला कारागृह सरायकेला में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा जेल में सीमित बंदियों के लिए विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

Advertisements

कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव कुमार क्रांति प्रसाद, पैनल अधिवक्ता राधेश्याम साह एवं अधिवक्ता नील मौजूद रहे। अधिवक्ता नील ने संविधान की गरिमा बनाए रखने की प्रार्थना सभी से की। राधेश्याम साह ने संविधान के कई प्रावधानों की जानकारी उपस्थित कारा सीमित बंदियों को दिया। उन्हें यह बताया कि अपने किसी भी अधिकार के लिए न्यायालय की शरण ले सकते हैं। कानून सबके लिए बराबर है।

Advertisements

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान की धारा 21 के अनुसार सभी को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अधिकार है। जेल के कोई भी बंदी किसी भी वजह से अगर अधिवक्ता नहीं रख पा रहे हैं तो उन्हें जिला न्यायालय से लेकर सर्वोच्च न्यायालय तक मुकदमा लड़ने के लिए मुफ्त कानूनी सहायता दी जाएगी। इसके साथ ही सचिव ने प्ली बारगेनिंग पर काफी जोर दिया और बंदियों से अनुरोध किया कि छोटे-छोटे मामलों में प्ली बारगेनिंग का मदद लेकर अपने मुकदमे का त्वरित निष्पादन कराएं।

Advertisements




Related posts

रामगढ़:जिला शिक्षा अधीक्षक ने किया विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

प्रोजेक्ट संपूर्ण कंसोर्टियम पर सामाजिक जागरूकता को लेकर चौथी प्रोफेशनल लर्निंग कमिटी की हुई बैठक . . . – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

बेलवरण के साथ खुला ओम श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी का पंडाल, भक्तों ने की मां दुर्गा के मां कात्यायनी स्वरूप की आराधना… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin