October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला:एसपी डॉ विमल कुमार का सरायकेला जिले में अपराध कम करने का अनोखा पहल…

सरायकेला:एसपी डॉ विमल कुमार का सरायकेला जिले में अपराध कम करने का अनोखा पहल…
Spread the love

एसपी डॉ विमल कुमार का सरायकेला जिले में अपराध कम करने का अनोखा पहल…

सरायकेला:नवीन प्रधान

सरायकेला जिले में एसपी डॉ विमल कुमार का एक अनोखा हीअंदाज देखने को मिला।बता दें कि जिले में लगातार उनके द्वारा हर थाना क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया जा रहा है।किंतु आज उनका एक अलग ही पुलिसिंग व्यवस्था आदित्यपुर थाना क्षेत्र के हथियाडीह में देखने को मिला। आधी रात में हथियाडीह के ग्रामीण इलाकों में जिले के एसपी डॉ विमल कुमारभ्रमण करने एवं क्षेत्रीय थाना के विधि व्यवस्था जानने के लिए पहुंचे।

बता दे की सरायकेला जिला में मात्र 15 दिन होते ही क्षेत्र के सभी अवैध कारोबारऔर माफिया में हड़कम मच चुका है। जिनको वह बरकरार रखते हुए हर एक ग्रामीण इलाकों में खुद ही भ्रमण कर रहे हैं। वहीं ग्रामीण इलाकों में वहां के नागरिकों से अच्छे वातावरण में काफी बातचीत भी की। जिसमें उन्होंने यह जानने की कोशिश की की वहां के ग्रामीणों को पुलिसिंग सुविधा सही से मिल पा रही है कि नहीं, समय पर उस क्षेत्र में पुलिस गस्ती हो रही है कि नहीं या आपराधिक छवि के ऐसे व्यक्ति जो ग्रामीण व्यक्तियों को तंग कर रहे हैं कि नहीं, इन सभी बिंदुओं पर एसपी द्वारा ग्रामीणों से उनकी जानकारी ली गयी।वहीं ग्रामीणों को पुलिस की व्यवस्था और अच्छी मिल सके जिससे उनसे सुझाव भी बता दें कि जिले में यह पहली बार इस तरह का कार्य देखने को मिल रहा है।

जहां हर एक ग्रामीण एसपी डॉ विमल कुमार के तारीफ करने से थक नहीं रहे हैं।वहीं उन्होंने स्थानीय नागरिक एवं ग्रामीणों को सुझाव भी कि किसी भी असामाजिक तत्वों से उनको परेशानी होती है तो वह निसंकोच पुलिस से संपर्क करें। दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों पर करी कानूनी कार्रवाई की जाएगी वहीं स्थानीय नागरिकों ने भी एसपी के कार्यों को सराहया उनके इस व्यवहार से काफी खुश भी दिखे।

Related posts

सड़क सुरक्षा समिति की डीसी ने की बैठक, सक्रियता से वाहन जांच अभियान चलाने का दिया निर्देश… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

एक अक्टूबर 10 बजे एक घंटा श्रमदान राष्ट्र के नाम समर्पण दिवस पर 35 वार्डो मे 70 स्थानों में चला स्वच्छता अभियान, 11000 से ज्यादा लोगों ने भाग लिया… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

SARAIKELA NEWS : मारवाड़ी युवा मंच द्वारा लगाए गए स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में कुल 105 यूनिट रक्त का हुआ संग्रह… | Vananchal 24TV Live

admin