October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड दुमका राजनीति संथाल सुर्खियां

दुमका:पत्रकारों ने प्रेस दिवस पर सीएम के नाम 9 सूत्री मांग पत्र उपायुक्त को सौंपा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

दुमका:पत्रकारों ने प्रेस दिवस पर सीएम के नाम 9 सूत्री मांग पत्र उपायुक्त को सौंपा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

दुमका:मौसम गुप्ता

ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सियाराम शरण सिंह के नेतृत्व में दुमका जिले के पत्रकारों ने मुख्यमंत्री के नाम दुमका के उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा है।राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर पत्रकारों ने उपायुक्त के माध्यम से झारखंड के मुख्यमंत्री से मांग की है कि विगत 10 वर्षों से पत्रकारों के खिलाफ दर्ज किए गए फर्जी मामलों की सीआईडी जांच कराई जाए, राज्य में पत्रकार साथियों पर अनुसंधान के नाम पर विभिन्न थाना में दर्ज लंबित मामलों को लेकर अनुसंधानकर्ताओं से स्पष्टीकरण भी पूछा जाए, राज्य में पत्रकार सम्मान सुरक्षा योजना लागू किया जाए, विभिन्न जिलों में फर्जी पत्रकार और चैनलों की जांच उस जिले के डीपीआरओ को सौंपा जाए।

पत्रकारों को मिलने वाली बीमा योजना के अनुदान राशि 90% कर योजना को शीघ्र लागू किया जाए, पत्रकारों को मिलने वाले एक्रीडेशन सुविधा पुनः बहाल की जाए, एक्रीडेशन कमेटी में हर जिले से एक बुजुर्ग पत्रकार को शामिल किया जाए ताकि सुविधा देने में हो रहे भेदभाव को समाप्त किया जा सके, राज्य में पत्रकार आयोग का गठन किया जाए, किसी भी पत्रकार पर दर्ज होने वाले मामले की जांच डीएसपी रैंक के अधिकारी से ही कराई जाए।राष्ट्रीय प्रेस दिवस के दिन दुमका के समाहरणालय में उपायुक्त से मिलने पहुंचे पत्रकारों ने लंबे समय तक इंतजार किया उसके बाद भी उपायुक्त बैठक में व्यस्त थे इसलिए पत्रकारों ने उनके पीए को मांग पत्र सौंपा।

इस प्रतिनिधिमंडल में दुमका जिला ग्रामीण महासचिव कुणाल कुमार शांतनु, विष्णु कुमार राय, आरनेश हेम्ब्रम, मुकेश कुमार दास, नितेश कुमार, वीरू कुमार दास, हाबिल हेंब्रम, सुशील कुमार झा, मारूफ हसन, रामजी साह, मौसम कुमार गुप्ता, संतोष सिंह, हारून मियां, सादिक हुसैन, विशु टूडू, कुमार विक्रम, निजाम अंसारी, दशरथ महतो प्रमंडल प्रभारी, संताल परगना प्रमंडल, पंकज कुमार दास, ललित पाल सहित काफी संख्या में पत्रकार शामिल थे।

Advertisements




Related posts

SARAIKELA : मन का मिलन मध्यस्थता जागरूकता कार्यक्रम के तहत चला अभियान . . .

admin

Jamshedpur News : सिदगोड़ा पुलिस को बड़ी कामयाबी….. | Vananchal 24TV Live

admin

Saraikela News : भाजपा का रैली सह विशाल धरना प्रदर्शन 22 को…. | Vananchal 24TV Live

admin