June 17, 2025
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
a joint workshop of two assemblies was organized; Union Minister Arjun Munda joined News Under the booth empowerment campaign of Saraikela BJP कोयलांचल झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela भाजपा के बुथ सशक्तिकरण अभियान के तहत दो विधानसभाओं की संयुक्त कार्यशाला का हुआ आयोजन; केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा हुए शामिल – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

Saraikela भाजपा के बुथ सशक्तिकरण अभियान के तहत दो विधानसभाओं की संयुक्त कार्यशाला का हुआ आयोजन; केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा हुए शामिल – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला Sanjay । सरायकेला स्थित उत्कलमणि आदर्श पठागार में भारतीय जनता पार्टी की बूथ सशक्तिकरण अभियान कार्यक्रम के निमित सरायकेला और खरसावां दो विधानसभाओं की संयुक्त कार्यशाला का आयोजन किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष विजय महतो ने सर्वप्रथम स्वागत भाषण से मंचासीन अतिथियों और उपस्थित आगंतुकों का स्वागत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदिवासी मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कार्यशाला को अपने संबोधन में कहा कि अब हमारा देश एक वैश्विक ताकत है, दुनिया हमें गंभीरता से सुनता है। अब राष्ट्रीय स्तर पर कार्यक्रम सिर्फ जातीय आधार पर नही बनते। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता होने के नाते हमारा दायित्व बढ़ जाता है। भारत सरकार अमृत काल में क्या सोच रही है सभी कार्यकर्ताओं को पता होना चाहिए।

Advertisements

हमें डिजिटली अपडेट रहने के साथ-साथ जमीनी स्तर पर भी जागरूक रहना है, अब जन आकांक्षाएं बढ़ गई है संसाधन का उपयोग करने के लिए हमें और परिष्कृत होना है। हम चुनावी मोड़ में आ चुके है हमें अब और ज्यादा सजग रहना है। जिसके लिए हमें जमीनी बातों का पता होना चाहिए। अगर गांव में किसी बच्चा को उच्च शिक्षा की जरूरत है तो हमारे कार्यकर्ताओं को वह तक पता होना चाहिए। केंद्र से कितना अनाज मिल रहा है या केंद्रीय योजनाओं के लाभ किसे मिल रहा है या किसे मिलना चाहिए यह सब बातें सभी कार्यकर्ताओं को पता होना चाहिए। भाजपा सरकार बनाने के लिए काम नही करती बल्कि वह राष्ट्र निर्माण का कार्य करती है। अर्जुन मुंडा ने बताया कि अभी मैं सिक्किम के लाचेन में गया था, वहां के आदिवासी कठिन परिस्थितियों में जीवन जीते है।

उन्हे आज तक मुख्य धारा में नहीं जोड़ा गया था, यह सरकार ईमानदारी से उनसे जुड़ रही है। यह बताते हुए हर्ष हो रहा है कि सरायकेला-खरसावां से जिन बच्चियों को ट्राइबल मंत्रालय के सहयोग से नौकरी मिला, आप देख कर गर्व करेंगे अब वह बच्चियां कितनी स्मार्ट तरीके से ऑफिस को संभाल रही है। आनेवाले समय में इस क्षेत्र में और भी रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगला रोजगार मेला सिमडेगा में लगेगा। कार्यक्रम के कोल्हान प्रभारी अजय राय ने कार्यक्रम की रूप रेखा और कार्यपद्धति पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यशाला में जे.बी तुबिद, मंगल सोय, गणेश माहली, श्रीमती मीनाक्षी पटनायक, मनोज कुमार चौधरी, दुलाल स्वांसी, राकेश मिश्रा, ठाकुर दास महतो, सोहन सिंह, पंकज कुमार, बद्री दरोगा, बिरेंद्र सिंह, बलवंत पांडे सहित अन्य आपेक्षित कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंच का संचालन राकेश सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन मधु गोराई ने किया।

Advertisements




Related posts

झुंड से बिछड़े एक दंतैले जंगली गजराज ने मचाया उत्पात, गजराज के हमले में एक की हुई मौत, दो गंभीर रूप से हुआ घायल… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

SARAIKELA NEWS : रिटायर्ड रेलकर्मचारी राजाराम महतो ने खरीद कर लगाए 200 पौधे।

admin

Saraikela News : शांतिपूर्ण दुर्गा पूजा संपन्न होने पर एकता विकास मंच ने प्रशासन को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं……

admin