October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Saraikela: Application for the post of National Youth Volunteer will be taken till March 24. कोल्हान खेल झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela : राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक पद के लिए 24 मार्च तक लिया जाएगा आवेदन…

Saraikela :  राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक पद के लिए 24 मार्च तक लिया जाएगा आवेदन…
Spread the love

राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक पद के लिए 24 मार्च तक लिया जाएगा आवेदन…

सरायकेला Saraikela । नेहरू युवा केन्द्र संगठन, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा देशभर के प्रत्येक जिले में स्थापित नेहरू युवा केंद्र सरायकेला द्वारा संगठन की गतिविधियों एवं कार्यक्रमों को संचालित करने के लिए वर्ष 2023-24 से 2024-25 के लिए प्रत्येक प्रखंडों में दो-दो स्वयंसेवक नियोजन हेतु 9 मार्च तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे। संयुक्त निदेशक एनवाईसी, नेहरू युवा केंद्र संगठन, नई दिल्ली के आदेशानुसार आवेदन पत्र ऑनलाइन जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 24 मार्च तक कर दी गई है। 1 अप्रैल 2023 को 18 से 29 वर्ष तक की आयु, कम से कम 10वी पास, हर महीने मानदेय 5000 रुपया, वैसे युवा जो नियमित छात्र नहीं हैं वो nyks.nyc.in पर online आवेदन कर सकते है। उक्त आशय की जानकारी नेहरू युवा केंद्र सरायकेला के जिला अधिकारी क्षितिज ने दी।

Related posts

West Singhbhum : सोनुआ के दुर्गा पूजा पंडालों में आयोजित हुआ भजन संध्या ओर्केस्ट्रा समेत अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम….

admin

विनय अग्रवाल गुट ने उद्योगपतियों एवं व्यवसायियों के सुख – दुख में साथ रहने का वादा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Saraikela सभी धार्मिक संस्कारों के साथ 29 ब्रह्मकुवारों का हुआ सामूहिक व्रत उपनयन संस्कार… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin