August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड पश्चिम सिंहभूम राजनीति शिक्षा व रोजगार सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

चांडिल:शैक्षणिक विकास के लिए बोर्ड ऑफ गवर्नेंस की बैठक में लिए गए महत्त्वपूर्ण निर्णय… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

चांडिल:शैक्षणिक विकास के लिए बोर्ड ऑफ गवर्नेंस की बैठक में लिए गए महत्त्वपूर्ण निर्णय… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

चांडिल:कल्याण पात्रा

Advertisements

Advertisements

चांडिल। सिंहभूम कॉलेज चांडिल में सोमवार को कॉलेज के स्टाफ कक्ष में ईचागढ़ विधानसभा की विधायक श्रीमती सविता महतो की अध्यक्षता में बोर्ड ऑफ गवर्नेंस की बैठक सम्पन्न हुई। विधायक श्रीमती महतो सिंहभूम कॉलेज चांडिल के बोर्ड ऑफ गवर्नेंस की चेयरमेन हैं। कॉलेज में रूसा फंड से बन रहे बिल्डिंग में एक अतिरिक्त क्लास रूम बनाने पर बी ओ जी की मीटिंग में सर्वसम्मति बनी। विधायक सविता महतो ने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि कॉलेज में नया भवन बनने से ईचागढ़ विधानसभा के छात्र छात्राओं को पठन-पाठन में सुविधा होगी।

इस कॉलेज के विकास में जो भी संभव होगा मैं मदद करंगी। प्राचार्य डॉ सरोज कुमार कैवर्त्त ने विधायक सविता महतो को पुष्पगुच्छ एवं शॉल प्रदानकर उनका अभिनंदन किया। स्वागत उद्बोधन के क्रम में प्राचार्य ने कहा कि शिक्षा के मंदिर में आप सभी अतिथियों के विचार – मंतव्य दान से कॉलेज नई उंचाई को प्राप्त करेगा।

बोर्ड ऑफ गवर्नेंस के कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन सीनेट सदस्य डॉ सुनील मुर्मू ने किया। विचार गोष्ठी में डॉ संजय कुमार ,प्रो ए के गोराई, डॉ जे के सिंह , डॉ आर आर राकेश , प्रो आर जे बारला, प्रो अम्बिका रजक, प्रो रिया शालिनी, प्रो गीतिका, प्रो नेपाल महतो, डॉ प्रभास गोराई ,डॉ नीलम, डॉ मंजूला सिन्हा सभी शिक्षक एवं कई शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisements




Related posts

हंसडीहा थाना रामगढ़ थाना ओवरलोड गिट्टी लदे एक-एक ट्रक को किया जप्त…

admin

Chandil News : जल,जंगल,जमीन और आदिवासीयों के हितैशी सुकराम हेम्ब्रम के विरोध जमीन रैयतदारों ने रैली निकाली और पुतला दहन किया । जमीन दलालों के नाम उपायुक्त को एक ज्ञापांक सौपा…… | Vananchal 24TV Live

admin

भुरकुली में 24 प्रहर राधा गोविंद संकीर्त्तन का हुआ समापन . . . – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin