June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
2022 Jamshedpur News : Hindi experts and scholars will arrive on September 11 Jharkhand will again be verse News preparations complete......... कोल्हान राजनीति राज्य सुर्खियां

Jamshedpur News : 11 सितम्बर 2022 के हिन्दी विशेषज्ञों और विद्वानों का होगा आगमन, झारखण्ड फिर होगी छंदमय, तैयारी पूरी ……… | Vananchal 24TV Live

Jamshedpur News : 11 सितम्बर 2022 के हिन्दी विशेषज्ञों और विद्वानों का होगा आगमन, झारखण्ड फिर होगी छंदमय, तैयारी पूरी ……… | Vananchal 24TV Live
Spread the love

11 सितम्बर 2022 के हिन्दी विशेषज्ञों और विद्वानों का होगा आगमन, झारखण्ड फिर होगी छंदमय, तैयारी पूरी ………

जमशेदपुर (आलोक पाण्डे) सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन का आयोजन तुलसी भवन मे किया गया । तुलसी भवन के मुख्य सभागार में आगामी 11 सितम्बर 2022 को प्रातः 9 बजे से प्रारम्भ हो कर संध्या 7 बजे तक जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन का अनवरत आयोजित होगा । पूरा कार्यक्रम छंदों एवं पद्य में ही संचालित किया जायेगा ।

Advertisements

कार्यक्रम का उद्बोधन मुख्य अतिथि एवं छंद के विशेषज्ञ ख्यात प्राप्त राँची से डॉ जंग बहादुर पाण्डेय करेंगे । इस अवसर पर 11 विद्वान एवं विदुषियों , प्रतिभा प्रसाद श्कुमकुम, डॉ संध्या सिन्हा श्सूफीश, छत्तीसगढ़ से श्री महंत, राँची से मनीषा सहाय सुमन, श्रीमती निवेदिता श्रीवास्तव गार्गी, श्रीमती शोभा किरण, श्रीमती आरती श्रीवास्तव विपुला, घाटशिला से डॉ रजनी रंजन, किरण कुमार वर्तनी, दीपक वर्मा दीप, हैदराबाद से मंजू भारद्वाज द्वारा दोहा, चौपाई, कुंडलिया, आल्हा, घनाक्षरी छंदों में प्रस्तुति होगी । द्वितीय सत्र में प्रतिभागियों का सम्मान एवं 5 पुस्तकों का विमोचन भी होगा । अंतिम सत्र खुला मंच होगा, अपराह्न 4 बजे से जिसमें झारखण्ड भर से 18-25 कवियों की छंद में ही प्रस्तुति होगी । इस कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती प्रतिभा प्रसाद हैं ।

Advertisements

प्रेस कांफ्रेंस में तुलसी भवन के न्यासी अरुण तिवारी , अध्यक्ष सुभाष चन्द्र मुनका कोषाध्यक्ष बिमल जालान, कार्यकारिणी से प्रकाश मेहता, संयोजिका प्रतिभा प्रसाद कुमकुम, डॉ सन्ध्या सिन्हा सूफी, निवेदिता श्रीवास्तव गार्गीश्, आरती श्रीवास्तव विपुला, मनीषा सहाय सुमनश्, दीपक वर्मा उपस्थित रहे ।

Advertisements




Related posts

Adityapur News : आवास बोर्ड जमशेदपुर प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता दीपक सहाय ने आदित्यपुर कार्यालय में लिया प्रभार…… | Vananchal 24TV Live

admin

Saraikela News : धनतेरस पर जमकर हुई खरीददारी… | Vananchal 24TV Live

admin

आंदोलनरत स्वास्थ्य सहियाओं ने सदर अस्पताल के समक्ष शुरू की अनिश्चितकालीन आमरण अनशन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin