June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला:अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला सह वरीय पदाधिकारी ने किया खरसावां प्रखंड का औचक निरीक्षण; योजनाओं को निर्धारित समयावधी में पूर्ण करने तथा लंबित कार्यों में प्रगति लाने के दिए निर्देश…

सरायकेला:अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला सह वरीय पदाधिकारी ने किया खरसावां प्रखंड का औचक निरीक्षण; योजनाओं को निर्धारित समयावधी में पूर्ण करने तथा लंबित कार्यों में प्रगति लाने के दिए निर्देश…
Spread the love

अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला सह वरीय पदाधिकारी ने किया खरसावां प्रखंड का औचक निरीक्षण; योजनाओं को निर्धारित समयावधी में पूर्ण करने तथा लंबित कार्यों में प्रगति लाने के दिए निर्देश…

सरायकेला:संजय मिश्रा

सरायकेला। अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला सह वरीय पदाधिकारी राम कृष्ण कुमार ने बुधवार को खरसावां प्रखंड का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने प्रखंड अंतर्गत के विभिन्न कार्यालयों का भ्रमण कर विभिन्न पंजियो का जायजा लिया। इसके पश्चात सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर प्रखंड स्तर पर संचालित योजनाओं का समीक्षा करते हुए योजनाओं को निर्धारित समयावधी में पूर्ण करने तथा लंबित कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी ने विभिन्न पंचायतो में भ्रमण कर प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, बिरसा हरित ग्राम योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना तथा आँगनबाड़ी केंद्र चिलकु का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभुकों से वार्ता कर अन्य लाभुकों को भी सरकार के कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ने हेतू प्रेरित करने की बात कही।

निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी खरसावां गौतम कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी डॉ सुधा वर्मा तथा अन्य प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे।

Related posts

Pakur : भारतीय मानक ब्यूरो को लेकर समाहरणालय सभागार में कार्यशाला का हुआ आयोजन, कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर हुई चर्चा… | Vananchal 24TV Live

admin

सड़क सुरक्षा को लेकर क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं मैडल देकर किया पुरस्कृत… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Saraikela : झारखंड राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड रांची के निदेशक पर्षद के प्रतिनिधियों का हुआ चुनाव…

admin