August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोयलांचल जरा हटके झारखण्ड राजनीति रामगढ़ सुर्खियां

रामगढ़:केंद्रीय महाधिवेशन में रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र से शामिल होंगे सैकड़ों कार्यकर्ता राजेश… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

रामगढ़:केंद्रीय महाधिवेशन में रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र से शामिल होंगे सैकड़ों कार्यकर्ता राजेश… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

रामगढ़:इन्द्रजीत कुमार

Advertisements

Advertisements

आगामी 29,30 सितंबर और 1अक्टूबर को रांची स्थित मोराहाबादी मैदान में निर्धारित आजसू पार्टी के केंद्रीय महाधिवेशन में रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र से कार्यकर्ताओं की भागीदारी को लेकर केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार रामगढ़ जिला कार्यालय में नगर परिषद कमेटी की बैठक आयोजित की बैठक में मुख्य रूप नगर परिषद के अध्यक्ष युगेश बेदिया, विशिष्ट अतिथि उपाध्यक्ष मनोज महतो शामिल हुए। बैठक के दौरान अध्यक्षता रामगढ़ नगर परिषद कमेटी अध्यक्ष राजेश महतो तथा संचालन छात्र संघ नगर परिषद अध्यक्ष मनोज कुमार महतो ने किया गया।

रामगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष युगेश बेदिया ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व तथा गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुनिता चौधरी, बड़कागांव विधानसभा प्रभारी रोशनलाल चौधरी, मांडू विधानसभा प्रभारी तिवारी महतो के निर्देश पर केंद्रीय महाधिवेशन को सफल बनाने को लेकर बैठक आयोजित की गई। आगामी 29, 30 सितंबर औंर 01 अक्टूबर को रांची मोराहाबादी में निर्धारित तीन दिवसीय महाधिवेशन में रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र से सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल होंगे।

रामगढ़ नगर परिषद के उपाध्यक्ष मनोज महतो ने कहा कि महाधिवेशन को सफल बनाने को लेकर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों से महाधिवेशन को लेकर सहयोग राशि हेतु जारी कूपन को कटा कर सहयोग राशी अदा करने की बात कही गई। वहीं नगर परिषद कमेटी के पदाधिकारियों व सदस्यों ने महाधिवेशन को सफल बनाने में स्वयं की भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही गई। रामगढ़ नगर परिषद कमेटी अध्यक्ष राजेश महतो ने कहा कि महाधिवेशन को सफल बनाने को लेकर बैठक आयोजित हुई।

उक्त मौके पर जिला उपाध्यक्ष भुनेश्वर महतो,अल्पसंख्यक महासभा के नगर परिषद अध्यक्ष सोमू खान, सचिव अखतर अंसारी छात्र संघ जिला कोषाध्यक्ष नीतीश निराला,नगर परिषद उपाध्यक्ष मुकेश महतो,प्रदीप बेदिया, आकाश कुमार कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisements




Related posts

सरायकेला:बांदना परब के अवसर पर गोहाल पूजा का हुआ आयोजन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

SARAIKELA : महालिमोरुप रेलवे स्टेशन के सातवें और आठवें रेल पटरी पर फूट ब्रीज की व्यवस्था नहीं होने से यात्री परेशान; वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग; मजबूरन यात्री ट्रेन के नीचे से होते है आर पार  . . .

admin

सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय सरायकेला के छात्र-छात्राओं का प्रांतीय संस्कृति महोत्सव प्रश्न मंच प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन . . . – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin