June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति शिक्षा व रोजगार सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

हरेलाल महतो – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

हरेलाल महतो – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो ने महिला सदस्यों का स्वागत किया और पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर सदस्यता ग्रहण करने के पश्चात महिलाओं ने कहा कि राज्य सरकार ने उनके सम्मान, स्वरोजगार और हक अधिकार के कोई प्रयास नहीं किया…

चांडिल (कल्याण पात्रा ) मंगलवार को ईचागढ़ प्रखंड के दो दर्जनभर महिलाओं आजसू पार्टी का सदस्यता ग्रहण किया। चांडिल प्रखंड के चिलगु स्थित विधानसभा स्तरीय प्रधान कार्यालय में महिलाओं ने ईचागढ़ प्रखंड के पिलीद गांव के जयंती बाला देवी के नेतृत्व में सदस्यता ग्रहण की। आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो ने महिला सदस्यों का स्वागत किया और पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर सदस्यता ग्रहण करने के पश्चात महिलाओं ने कहा कि राज्य सरकार ने उनके सम्मान, स्वरोजगार और हक अधिकार के कोई प्रयास नहीं किया।

Advertisements

Advertisements

सरकार ने चुनाव में जो महिलाओं से वायदे किए हैं उन्हें भी पूरा नहीं किया। सदस्यता ग्रहण करने वालों में जयंती बाला देवी, सुषमा देवी, स्मया देवी, तारा देवी, बारी देवी, सुलोका देवी, कविता देवी, पंचमी देवी, दुखनि देवी, तुला देवी, सोमवारी देवी, कुलोवती देवी, मनमुला देवी, सोमवारी बाला देवी, विवा देवी, पुष्पा देवी, मंगली देवी, रानी महतो, संतोषी देवी, बसंती देवी, काजल देवी आदि शामिल हैं।

इस अवसर पर आजसू केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो ने कहा कि हेमंत सरकार ने राज्य के महिलाओं और युवाओं को ठगने का काम किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में कहा था कि उनकी सरकार बनने पर हर साल पांच लाख युवाओं को नौकरी, ग्रेजुएट व पोस्ट ग्रेजुएट युवाओं को प्रतिमाह पांच हजार – सात हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता देने की घोषणा की थी। महिलाओं को प्रतिमाह 2500 रुपये चुल्हा खर्च और स्वरोजगार देने का घोषणा किया था लेकिन सरकार ने एक भी घोषणा को पूरा नहीं किया है।

हरेलाल महतो ने कहा कि आजसू पार्टी के प्रति हर वर्ग का विश्वास बढ़ा है। लगातार आजसू का जनाधार बढ़ रही हैं, इसका सुखद परिणाम आने वाले चुनाव में मिलेगा। उन्होंने कहा कि अभी आजसू पार्टी संघर्ष के रास्ते पर है, राज्य सरकार के गलत नीतियों के खिलाफ आंदोलन कर रही हैं। इस वर्ष को आजसू ने संघर्ष का वर्ष घोषित किया है। इस मौके पर ईचागढ़ प्रखंड अध्यक्ष गोपेश महतो, चांडिल प्रखंड अध्यक्ष दुर्योधन गोप, भगत सिंह मुंडा, अजित प्रमाणिक आदि मौजूद थे।

Advertisements




Related posts

Jamshedpur News : राष्ट्रीय गौरव सम्मान-2022 से नवाजे गए भाटिया और चक्रवर्ती… | Vananchal 24TV Live

admin

सरायकेलाःहो भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर 21 अगस्त को दिल्ली चलने के लिए चलाया गया जनसंपर्क जागरूकता अभियान… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सरायकेला में शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त संपन्न हुआ एनआईएलपी-एनआईओएस की परीक्षा; डीएसई चार्ल्स हेंब्रम ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin