June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
instructed to actively run the vehicle checking campaign... News Pakur: DC held a meeting of the Road Safety Committee झारखण्ड पाकुड़ संथाल सुर्खियां

सड़क सुरक्षा समिति की डीसी ने की बैठक, सक्रियता से वाहन जांच अभियान चलाने का दिया निर्देश… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

सड़क सुरक्षा समिति की डीसी ने की बैठक, सक्रियता से वाहन जांच अभियान चलाने का दिया निर्देश… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

Advertisements

vananchal

सड़क सुरक्षा समिति की डीसी ने की बैठक, सक्रियता से वाहन जांच अभियान चलाने का दिया निर्देश…

पाकुड़ : रणविजय गुप्ता (संथाल ब्यूरो )   समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त श्री वरूण रंजन ने शनिवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की। बैठक में उपायुक्त ने पिछले बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की क्रमवार समीक्षा की। इस क्रम में उन्होंने जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष गर्ग से इस माह की गई कार्रवाई के संदर्भ में जानकारी ली। जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि सड़क दुर्घटना के एनालिसिस के बारे में बताया कि जनवरी 2022 से दिसंबर 2022 तक अब तक 90 सड़क दुर्घटना हुई है, जिसमें से 94 लोगों की मृत्य हुई। डीसी ने सड़क दुर्घटना को रोकने एवं सड़क दुर्घटना में मारे जाने वाले व्यक्ति के परिजनों को एक लाख रुपए सरकारी मुआवजा राशि के भुगतान को लेकर कई आवश्यक निर्देश दिए।

डीसी ने विशेष वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया। वाहन जांच खासकर बिना हेलमेट, लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन एवं ट्रिपल लोडिंग, प्रदूषण का जांच करने का निर्देश दिया गया। जिले में हो रहे सड़क दुर्घटना में दोषी चालक का चालक अनुज्ञप्ति निलंबन की अनुशंसा जिला परिवहन पदाधिकारी को करना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। डीसी ने ओवरलोड को लेकर परिवहन विभाग द्वारा जारी गाइड लाइन का अनुपालन नहीं करने वाले दो पहिया, तीन पहिया एवं बड़े वाहनों के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। नियमित रूप से वाहन जांच अभियान चलाने व नियम के तहत कार्रवाई करने को कहा। हिट एंड रन में 11 लंबित मामले पर कार्रवाई की जा रही है। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को मदद करने वाले व्यक्तियों को सरकार प्रोत्साहित करेगी मोटर वाहन जनहित सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को सहायता करने तथा सुनहरा घंटा में अस्पताल पहुंचाने में सहायता करने वाले नेक व्यक्तियों को प्रोत्साहित करते हुए 5000 रुपये का नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान करने की योजना लागू है।

मौके पर जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री रजनीश कुमार, अपर समाहर्ता श्रीमती मंजू रानी स्वांसी, अनुमंडल पदाधिकारी श्री हरिवंश पंडित, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री संतोष कुमार गर्ग, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, पाकुड़ एसडीपीओ श्री अजीत कुमार विमल, महेशपुर एसडीपीओ श्री नवनीत हेंब्रम, नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार, सभी अंचलाधिकारी, सभी थाना प्रभारी, एसएमपीओ पवन कुमार एवं आईटी असिस्टेंट अमित कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।

Advertisements




Related posts

SARAIKELA NEWS :कुड़मी छात्र मोर्चा के कथित अध्यक्ष के खिलाफ पत्नी ने दर्ज कराई दहेज प्रताड़ना का मामला; छानबीन में जुटी आदित्यपुर पुलिस. .  . – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

बैठक,19 के प्रदेश स्तरीय आंदोलन में शत प्रतिशत सहभागिता का लिया गया संकल्प…

admin

इंस्टीट्यूट फॉर एजुकेशन में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का हुआ आयोजन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin