June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Saraikela News : Work towards the benefits of schemes and infrastructure development till the last person for the development of the district Officer: Arjun Munda कोल्हान सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela News : जिले के विकास के लिए अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं के लाभ तथा इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट की दिशा में कार्य करें पदाधिकारी: अंर्जुन मुंडा,,,, | Vananchal 24TV Live

Saraikela News : जिले के विकास के लिए अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं के लाभ तथा इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट की दिशा में कार्य करें पदाधिकारी: अंर्जुन मुंडा,,,, | Vananchal 24TV Live
Spread the love

केंद्रीय मंत्री सह कमेटी अध्यक्ष अर्जुन मुंडा की अध्यक्षता में हुई ‘दिशा’ की बैठक।

Advertisements

जिले के विकास के लिए अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं के लाभ तथा इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट की दिशा में कार्य करें पदाधिकारी: अंर्जुन मुंडा,,,,

सरायकेला। जिला समाहरणालय स्थित सभागार में सांसद सह केंद्रीय मंत्री जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार अर्जुन मुंडा की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट कोर्डिनेशन एंड मॉनिटरिंग कमिटी (दिशा) की बैठक की गई। बैठक में सांसद रांची संसदीय क्षेत्र संजय सेठ, उपायुक्त अरवा राजकमल, पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, सभी नव निर्वाचित प्रमुख एवं सभी विभागीय पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह के द्वारा किया गया।

Advertisements

बैठक में सर्वप्रथम उपायुक्त के द्वारा मुख्य अतिथि अर्जुन मुंडा एवं विशिष्ट अतिथि संजय सेठ का पुष्प गुच्छ प्रदान स्वागत किया गया। इसके पश्चात बैठक की कार्यवाही शुरू की गई। बैठक में सर्वप्रथम पूर्व के बैठक में दिए गए दिशा निर्देशों के अनुपालन का समीक्षा एवं विभिन्न विभाग अंतर्गत संचालित विकासात्मक योजनाओं की कार्य प्रगति का समीक्षा किया गया।

समीक्षा क्रम में मुख्य अतिथि ने विभागवार संचालित योजनाओं मे प्रगति लाने, विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के त्वरित समाधान सुनिश्चित करने, केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक प्रदान करने तथा जिले के विकास हेतु इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय पदाधिकारी स्थानीय जनप्रतिनिधि आपसी तालमेल स्थापित करते हुए जिले को विकास की ओर बढ़ाने हेतु कार्य करें। उन्होंने कहा कि पदाधिकारी लाभुकों को योजनाओं का लाभ देकर मेहरबानी नहीं कर रहे हैं।

उनका यही कर्तव्य है अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करें। उन्होंने कहा कि भारत सरकार अंतर्गत संचालित कोलेक्सी योजनाओं का समय-समय पर उप विकास आयुक्त समीक्षा कर योजनाओं को समयावधि में पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिले के विकास हेतु इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट हेतु किए जा रहे कार्य जैसे भवन, सड़क, विद्युत इत्यादि के निर्माण की गुणवत्ता का खास ख्याल रखें। किसी भी प्रकार से गुणवत्ता में कोताही न बरती जाए। इस हेतु कार्यरत एजेंसी के कार्यों का समय-समय पर समीक्षा करें। साथ ही स्थल निरीक्षण कर कार्यों का जायजा ले। श्री मुंडा ने कहा कि विभागीय पदाधिकारी इकोनामिक ग्रोथ की ओर कार्य करें। ताकि जिले का विकास हो साथ ही लोगों विभिन्न विकासत्मक कार्यों का लाभ के साथ अपने कार्यों मे सहूलियत प्रदान हो।

इस दौरान बैठक में उपस्थित विशिष्ट अतिथि सांसद रांची संसदीय क्षेत्र संजय सेठ ने चांडिल अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत प्राप्त विभिन्न शिकायतों से संबंधित विभागीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए इसके त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के साथ यह भी सुनिश्चित करें कि ऐसे शिकायतों की पुनरावृत्ति ना हो। बैठक के अंत में उपायुक्त अरवा राजकमल ने मुख्य अतिथि अर्जुन मुंडा को छऊ मुखौटा के साथ अपर उपायुक्त सुबोध कुमार द्वारा हस्तनिर्मित राष्ट्रपिता के तैलीय चित्र एवं विशिष्ट अतिथि संजय सेठ को छऊ मुखौटा प्रदान किया।

Advertisements




Related posts

रजो संक्रांति पर परंपराओं का हुआ निर्वहन; कहीं झूले टंगे मुरुप में हुआ वार्षिक छऊ नृत्य महोत्सव . . . – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Saraikela सत्र 2020-22 के छात्रों के लिए विदाई समारोह का किया गया आयोजन…  – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

समारोह आयोजित कर एलआईसी के डीओ को दी गई विदाई… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin