August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
jaher sthan jmm rajnagar News Rajnagar news चुनाव जरा हटके झारखण्ड पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

झामुमो युवा नेता रवि कांत माझी ने भरतपुर में जाहेर थान की घेराबंदी कार्य का किया भुमि पुजन – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

झामुमो युवा नेता रवि कांत माझी ने भरतपुर में जाहेर थान की घेराबंदी कार्य का किया भुमि पुजन – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

राजनगर(रिपोर्ट- रवि कांत गोप) :- राजनगर प्रखंड क्षेत्र के गेंगेरुली पंचायत अंतर्गत भरतपुर गांव में सोमवार को जाहेरथान की घेराबंदी व धुमखुड़िया भवन का भुमि पुजन झामुमो युवा नेता रविकांत माझी ने नरियल फोड़कर किया. इससे पूर्व भरतपुर गांव के नायके ( पुजारी) अनुप मुर्मू ने जाहेर थान में अपने ईष्ट देवी देवता की पुजा अर्चना की।
मौके पर झामुमो युवा नेता रविकांत माझी ने कहा कि ग्रामीणों ने जाहेर थान की घेराबंदी व धुमखुड़िया भवन बनाने की बर्षो पुरानी मांग है. आदिवासी कल्याण सह परिवाहन मंत्री चम्पई सोरेन ने ग्रामीणों की मांग को पुरा कर दिया. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार ने कोरोना कल के बाद विकास की योजनाएं धरातल पर दिखाई दे रही है. सरकार ने धार्मिक स्थल को संरक्षित करने के लिए सभी जाहेरथान की घेराबंदी की जा रही है. इसके अलावा गांव में धुमखुड़िया भवन का भी निर्माण किया जा रहा है ताकि उक्त भवन में गांव में किसी तरह की बैठक हो तो उसी स्थान पर बैठ कर आचार विचार किया जा सके.
इस अवसर पर झामुमो नेता रविकांत माझी, नायके अनुप मुर्मू, माद्रा मार्डी, माझी टीकत सोरेन, मोहन सोरेन, विजय सोरेन, विष्णु मुर्मू, बाबलू मुर्मू, परमेश्वर माझी, पिथो मुर्मू, राहुल सोरेन, गुढ़धा माझी आदि उपस्थित थे.
वहीं दूसरी ओर शहीद ग्राम मतकमबेड़ा टोला डीबाडीह मैं भी झामुमो युवा नेता रविकांत माझी ने धुमखुड़िया भवन के लिए भुमि पुजन के बाद नरियल फोड़कर किया.

Advertisements

Advertisements

Advertisements




Related posts

आदित्यपुर गम्हरिया क्षेत्र अंतर्गत नौ पीडीएस दुकानों का जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण; तीन पीडीएस डीलरों को किया शो कॉज… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Saraikela News : डायन बिसाही के नाम पर 3 महिलाओं की बर्बरता पूर्ण हत्या का गवाह रहा रानाडीह गांव पहुंची पद्मश्री छुटनी महतो , कहा….. | Vananchal 24TV Live

admin

सरायकेला:डायन कुप्रथा उन्मूलन विशेष अभियान को लेकर आदिवासी सेंगेल अभियान के प्रतिनिधि मंडल ने उपायुक्त से मिलकर इसकी रोकथाम के लिए सुझाए पांच बिंदुओं पर सुझाव… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin