June 17, 2025
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Saraikela News : Service to disabled people is a direct form of Narayan Seva: Manoj Kumar Choudhary कोल्हान सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela News : दिव्यांग जनों की सेवा सीधे नारायण सेवा स्वरूप है: मनोज कुमार चौधरी… | Vananchal 24TV Live

Saraikela News : दिव्यांग जनों की सेवा सीधे नारायण सेवा स्वरूप है: मनोज कुमार चौधरी… | Vananchal 24TV Live
Spread the love

दिव्यांग बच्चों के लिए बीआरसी में लगा प्रखंड स्तरीय जांच एवं सहायक उपकरण वितरण शिविर…

सरायकेला। समावेशी शिक्षा के तहत सरायकेला स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र में दिव्यांग बच्चों के लिए प्रखंड स्तरीय जांच एवं सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए सरायकेला नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि दिव्यांग जनों की सेवा सीधे नारायण सेवा के समान है।

Advertisements

इन्हें बिना इनकी अक्षमता का एहसास कराए विशेष अवसर देकर मुख्यधारा में लाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सहायक उपकरण के माध्यम से दिव्यांग बच्चों का समावेशी विकास होगा। और विद्यालय जाने और शिक्षा ग्रहण करने में सहूलियत होगी। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित हुए समावेशी शिक्षा के जिला प्रभारी सिद्धेश्वर झा ने कहा कि जिले में कुल 508 दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराया जा रहा है। ताकि बच्चों को स्कूल जाने में किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़े।

Advertisements

इस अवसर पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रविकांत भकत, प्रखंड साधन सेवी गौतम कुमार, रिसोर्स टीचर नरेंद्र प्रसाद सिंह, फिजियोथैरेपिस्ट पिंकी चाकी, संकुल साधन सेवी संचिता महतो, एमडीएम प्रभारी राजाराम महतो सहित अन्य की उपस्थिति में मुख्य अतिथि द्वारा प्रखंड के 22 दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण प्रदान किया गया। एवं जांच शिविर में 16 नए बच्चों को चिन्हित किया गया। अगले शिविर में सहायक उपकरण उपलब्ध कराया जाएगा। जांच शिविर में जांच करने वाले विशेषज्ञ के रूप में अविनाश पथ, सोनू कुमार, आरडी सिंह एवं अश्विनी कुमार ने दिव्यांग बच्चों की दिव्यांगता का जांच किया।

Advertisements




Related posts

सरायकेला:प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम का हुआ आयोजन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

घाटशिला :पूर्व प्रधान मंत्रीअटल बिहारी वाजपेयी के पुण्यतिथि भाजपाई ने मनाया … – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Saraikela Naxal : फिर दहला नक्सलीयों की गोली की आवाज से कुचाई का जंगल,  एक करोड़ की ईनामी नक्सली हाडकोर अनल दा  के गिरोह  के दो सदस्य को पुलिस ने मार गिराया, हथियार जप्त ……  | Vananchal 24TV Live

admin