August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला:कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी जिला अध्यक्ष ने नगर आयुक्त से मिलकर सौंपा ज्ञापन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

सरायकेला:कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी जिला अध्यक्ष ने नगर आयुक्त से मिलकर सौंपा ज्ञापन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

Advertisements

सरायकेला:संजय मिश्रा

सरायकेला। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल नगर निगम आदित्यपुर के नवनियुक्त नगर आयुक्त आलोक कुमार से मिलकर के उन्हें जयप्रकाश उद्यान एक नंबर गेट से लक्ष्या अपार्टमेंट तक वन विभाग के रास्ते बनने वाली सड़क के शीघ्र निर्माण को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।

अंबुज कुमार ने इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से नवनियुक्त नगर आयुक्त आलोक कुमार को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान किया। साथ ही आशा जताया कि आलोक कुमार के कार्यकाल में आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र का सर्वांगीण विकास तेजी से होगा। अंबुज कुमार ने जयप्रकाश उद्यान में सड़क बनाए जाने की मांग को लेकर के नगर आयुक्त से कहा कि अविलंब इस सड़क निर्माण हेतु टेंडर का प्रकाशन सुनिश्चित करवाया जाए। जिस पर नगर आयुक्त में सकारात्मक जवाब दिया एवं कहा कि उक्त मार्ग के निर्माण हेतु आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए टेक्निकल सैंक्शन हेतु शीघ्र ही एस्टीमेट को रांची भेजा जाएगा।

उन्होंने बताया कि जय प्रकाश उद्यान का उक्त सड़क बीते 23 जून को वन विभाग से आनापति प्रमाण पत्र प्राप्त होने के बाद भी पिछले 8 महीना से टेंडर की बाट जोह रहा है। जिस पर कांग्रेस कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार ने नगर आयुक्त आलोक कुमार का ध्यान आकृष्ट कराया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महासचिव रमाशंकर पांडे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीराम ठाकुर, नगर अध्यक्ष राहुल यादव, जिला सचिव प्रकाश मंडल, अनुज कुमार, अभिजीत प्रधान, दिनेश गोप, ईश्वर दीपू ठाकुर आदि उपस्थित रहे।

Advertisements




Related posts

दुमका:काउनसेलिगं सहित सभी प्रक्रियाओं को पूरा कर 2 माह 6 दिनों में निष्पादन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Ramgarh : भारत सरकार के  रक्षा मंत्रालय के द्वारा राजपत्र जारी, रामगढ़ छावनी परिषद चुनाव स्थगित किया गया…

admin

17 फरवरी को गाँधी मैदान में होगा महासम्मेलन, तत्काल प्रभाव से जिला कमिटी भंग करने की घोषणा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin