June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Saraikela News : Seventh Ayurveda Day celebrated with the team of "Har Din Har Ghar Ayurveda"..... कोल्हान जरा हटके झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां स्वास्थ्य

Saraikela News : “हर दिन हर घर आयुर्वेद” की टीम के साथ मना सातवां आयुर्वेद दिवस….. | Vananchal 24TV Live

Saraikela News : “हर दिन हर घर आयुर्वेद” की टीम के साथ मना सातवां आयुर्वेद दिवस….. | Vananchal 24TV Live
Spread the love

भगवान धन्वंतरी की पूजा करते हुए जिला आयुष विभाग ने मनाया सातवां आयुर्वेद दिवस….

सरायकेला Sanjay । सरायकेला स्थित जिला संयुक्त औषधालय के प्रांगण में सातवा आयुर्वेद दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विपिन चंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में भगवान धन्वंतरी की विधि विधान के साथ पूजा आराधना करते हुए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया गया।

Advertisements

इस वर्ष आयुर्वेद दिवस की थीम हर दिन हर घर आयुर्वेद को लेकर जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा उपस्थित जनों को जागरूक किया गया। साथ ही आयुर्वेद के लाभों को जन जन तक पहुंचाए जाने के लिए उन्होंने प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि भगवान धन्वंतरी आयुर्वेद के आदि गुरु रहे हैं। जिनका समुद्र मंथन के दौरान आज ही के दिन प्रकार पर हुआ था। उन्हीं को इस अवसर पर स्मरण करते हुए आयुर्वेद दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आगंतुकों के बीच 95 औषधीय पौधे तुलसी, बहेड़ा, अशोक, नीम, लेमन ग्रास, इलायची, गिलोय, अजवाइन, एलोवेरा, कल्पतरु, सीता अशोक एवं आंवले के पौधों का वितरण किया गया। मौके पर जिला संयुक्त औषधालय के होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ विनय माझी, डॉ राजकुमार प्रजापति, कंप्यूटर ऑपरेटर सीताराम सरदार, बिजली रजक, पंचानन दास, श्रीमती हाईबुरु सहित नवनियुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी एवं आयुष चिकित्सा के प्रति जागरूक जन कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Advertisements

Advertisements




Related posts

Saraikela : नाबालिग शिक्षिका के साथ दुष्कर्म के मामले में न्यायालय ने आरोपी विद्यालय संचालक मुन्ना प्रसाद को सुनाई सश्रम आजीवन कारावास की सजा…

admin

SARAIKELA NEWS : महान प्रकृति पर्व बांदना पर दिखा सूर्य ग्रहण का असर; कहीं हुई गठ पूजा; तो कई क्षेत्रों में नहीं…

admin

Jamshedpur News : सत्य तो सत्य है और साईं का मतलब होता है ईश्वर. राज्यपाल रमेश बैस ने कहा कि परोपकार से बड़ा कोई पुण्य नहीं है… | Vananchal 24TV Live

admin