October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Saraikela News : Maa Saraswati Computer Center inaugurated at Chandni Chowk Ukri Mor... कोल्हान झारखण्ड शिक्षा व रोजगार सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela News : उकरी मोड़ स्थित चांदनी चौक में मां सरस्वती कम्प्यूटर सेंटर का हुआ उद्घाटन…

Saraikela News : उकरी मोड़ स्थित चांदनी चौक में मां सरस्वती कम्प्यूटर सेंटर का हुआ उद्घाटन…
Spread the love

उकरी मोड़ स्थित चांदनी चौक में मां सरस्वती कम्प्यूटर

सेंटर का हुआ उद्घाटन….

सरायकेला Sanjay : सरायकेला के सीनी उकरी मोड़ स्थित चांदनी चौक में रविवार को मां सरस्वती कंप्यूटर सेंटर का उद्घाटन हुआ। विधिवत पूजा अर्चना के पश्चात मां सरस्वती कंप्यूटर सेंटर के संचालक राजेश कुमार मिश्रा ने फीता काटकर सेंटर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह सेंटर ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को डिजिटली साक्षर बनाने में कारगर साबित होगा। श्री मिश्रा ने कहा कि कंप्यूटर सेंटर में क्षेत्र के आर्थिक रूप से पिछड़े बच्चों को निःशुल्क कंप्यूटर की शिक्षा दी जाएगी। मौके पर मां सरस्वती कंप्यूटर सेंटर के संचालक राजेश कुमार मिश्रा, पारस कुमार, राकेश ज्योतिषी, मुकेश कुमार मिश्रा, सुजाता कर मोदक, शिबू त्रिपाठी, विकास महतो, आकाश व शुभम तिवारी समेत अन्य उपस्थित रहे।

Related posts

सरायकेला प्रखंड के अधिकांश सरकारी विद्यालयों में पहली बार मना बैगलेस डे; स्कूली बच्चों ने बढ़ चढ़कर दिखाएं अपने हुनर… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Ranchi News आजसू पार्टी बुद्धिजीवी मंच का बैठक सम्पन्न | Vananchal 24TV Live

admin

Ranchi news रांची-नामकुम रेलवे ट्रेक पर पड़ा रहा शव, रेलवे पुलिस को नहीं परवाह 

admin