August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Saraikela: A total of 4900 cases were executed on the spot on the basis of mutual agreement between the two parties in the National Lok Adalat.. कोल्हान सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

राष्ट्रीय लोक अदालत में दोनों पक्षों के बीच परस्पर समझौते के आधार पर ऑन द स्पॉट निष्पादित किए गए कुल 4900 मामले.., – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

राष्ट्रीय लोक अदालत में दोनों पक्षों के बीच परस्पर समझौते के आधार पर ऑन द स्पॉट निष्पादित किए गए कुल 4900 मामले.., – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

Advertisements

vananchal

सरायकेला Sanjay । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण तथा झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में व्यवहार न्यायालय परिसर सरायकेला और अनुमंडल व्यवहार न्यायालय चांडिल में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस आयोजन में काफी बड़ी संख्या में लोग सम्मिलित हुए। समाचार लिखे जाने तक सरायकेला में कुल गठित पाँच पीठ में तथा चांडिल में गठित दो पीठ मे न्यायालय में लंबित करीब चार सौ (400) मामलों का निष्पादन किया गया। तथा प्री लिटिगेशन के करीब चार हज़ार पांच सौ (4500) सहित कुल चार हज़ार नौ सौ (4900) मामले निष्पादित किए गए। करीब दो करोड़ सरकारी राजस्व की भी प्राप्ति हुई।

Advertisements

निष्पादन होने योग्य मामलों में बैंक के मामले, एक्साइज एक्ट के मामले, बिजली विभाग के मामले तथा अपराधिक सुलहनीय तथा अन्य प्रकृति के मामले का निष्पादन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार सहित प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय, जिला जज प्रथम, जिला जज द्वितीय, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी, चांडिल न्यायालय के जिला न्यायाधीश प्रथम, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी तथा अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा सचिव ने दीप प्रज्वलन करके किया। इस अवसर पर जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव एवं अन्य वरिष्ठ अधिवक्तागण के साथ व्यवहार न्यायालय के अन्य न्यायिक अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार ने इस अवसर पर सभी विभागों का आभार व्यक्त करते हुए बड़ी संख्या में लोगों से सम्मिलित होने की बात कही तथा लोक अदालत का लाभ उठाने की बात कही। जिला जज प्रथम ने लोक अदालत की उपयोगिता के बारे में बताते हुए मामले को त्वरित निष्पादन की बात कही।

Advertisements




Related posts

सरायकेला:जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र अभियान को लेकर की जा रही कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा; विशेष अभियान के तहत कैंप लगाकर जन्म/मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत सम्बन्धित कार्य मे तेजी लाने के दिए निर्देश… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सरकारृ वैन में 4मवेशी के साथ तीन गौ तस्करों को पुलिस ने दबोचा, भेजा जेल। लोकेशन सेराइकेला सरायकेला थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तीन गौ तस्करों को पकड़ा पुलिस को सूचना मिली थी कि गौ तस्करों द्वारा पिकअप वैन में चार मवेशी लादकर ले जाया जा रहा था। थाना प्रभारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी गौ तस्करों को धर दबोचा। वही गिरफ्त में आए सभी गौ तस्करों के विरुद्ध सरायकेला थाना कांड संख्या 145/22 दिनांक 22.12.2022 धारा 414 भा0द0वि0, 11 क्रूरता अधिनियम 1960 , झारखंड गोवंशीय पशु हत्या प्रतिषेध 2005 के तहत आरोपी 1.बलराम महतो उम्र 28 बर्ष पे0:– फूलो महतो सा0:–बड़ा सीजू थाना राजनगर जिला सरायकेला खरसावां 2.शिवनाथ ज्योतिषी उम्र 22 बर्ष पे0:–मनमश ज्योतिषी सा0:–हेसल थाना राजनगर जिला सरायकेला खरसावां 3.चिरंजीवी प्रधान सा0:–आसन तालिया थाना खरसावां को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया । | Vananchal 24TV Live

admin

SARAIKELA NEWS : एकता विकास मंच की माननीय राज्यपाल से , शीघ्र निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए मंतव्य पर फैसला सुनाने की मांग।

admin