August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Saraikela: The District Congress Committee gave moral support by meeting the relatives of the NIT employees who were protesting... कोल्हान झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela : जिला कांग्रेस कमेटी ने धरना दे रहे एनआईटी कर्मियों के परिजनों से मिलकर दिया नैतिक समर्थन…

Saraikela : जिला कांग्रेस कमेटी ने धरना दे रहे एनआईटी कर्मियों के परिजनों से मिलकर दिया नैतिक समर्थन…
Spread the love

जिला कांग्रेस कमेटी ने धरना दे रहे एनआईटी कर्मियों के परिजनों से मिलकर दिया नैतिक समर्थन…

सरायकेला Sanjay । एनआईटी मृतक कर्मचारी अनुकंपा आश्रित संघ के द्वारा पिछले 72 दिनों से धरनारत एनआईटी कर्मियों के परिजनों से आज जिला कांग्रेस कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार के नेतृत्व में मिल कर के अपना नैतिक समर्थन प्रदान किया। आश्रित संघ के सदस्य पिछले 72 दिनों से धरना एवं 10 दिनों से लगातार भूख हड़ताल कर रहे हैं। जिस पर एनआईटी प्रबंधन द्वारा अब तक किसी प्रकार का कोई संज्ञान नहीं लिया गया है। शनिवार को इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला से कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार द्वारा टेलीफोन पर बात करके अनुकंपा आश्रितों के मांगों से अवगत कराते हुए उनकी मांगों की पूर्ति में आवश्यक हस्तक्षेप करने का आग्रह किया गया है। साथ ही अगर शीघ्र एनआईटी प्रबंधन आश्रितों के मांगों पर गंभीरतापूर्वक अमल नहीं करती है तो जिला कांग्रेस कमेटी जरूरत पड़ी तो धरना पर बैठे आश्रितों के साथ आंदोलन एवं प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि जगदीश नारायण चौबे, प्रदेश सचिव सुरेश धारी, कामगार कांग्रेस के महासचिव सिद्धेश्वर उपाध्याय, रवि कुमार, दीपू ठाकुर आदि उपस्थित रहे।

Related posts

सरायकेला  : 4.68 की लागत से 234 फीट पीसीसी सड़क का हुआ शिलान्यास…

admin

झारखंड सरकार की विफलता के खिलाफ आजसू पार्टी का  हल्ला बोल… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

RAJNAGAR :नामीबेड़ा बाईपास में एक ट्रक में सटा 11हजार वोल्ट का तार,ट्रक में लगी आग,बाल बाल बचा चालक। – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin