August 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान झारखण्ड पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

“जय राधे गोविंदो” के नाम से चल रहे दो दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन का आज जागरण रात्रि… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

“जय राधे गोविंदो” के नाम से चल रहे दो दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन का आज जागरण रात्रि… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

चांडिल (परमेश्वर साव) : चांडिल अनुमण्डल के कपाली ओपी अंतर्गत केंदडीह, कपाली स्थित हरी मंदिर प्रांगण में गुरूवार को अखंड श्री हरिकीर्तन का शुभारंभ हुआ है। श्री श्री अखंड हरिनाम संकीर्तन समिति केंदडीह, कपाली द्वारा आयोजित हरिनाम संकीर्तन में कुल छः कीर्तन मंडली सामिल है। कालकापुर से श्री श्री गोविन्द संप्रदाय, दुन्दु बोंडम से श्री चैतन्य महाप्रभु संकीर्तन मंडली, उल्दा पुरुलिया से निताई गौर हरिनाम संप्रदाय, डोबो से राधा गोविन्दो हरिनाम संप्रदाय, केंदडीह नावाडीह से भवानी हरिनाम संप्रदाय, बनघर से मनसा राम कीर्तन संप्रदाय ने भाग लिया है। जहां हरिनाम संकीर्तन श्रवण व पूजा अर्चना करने आसपास के श्रद्धालु काफी संख्या में मंदिर प्रांगण पहुंच कर अपने आपको पुण्य के भागी मान रहे हैं।

Advertisements

शुक्रवार को जागरण और शनिवार को धुलट के साथ होगा हरिनाम संकीर्तन का समापन

श्री श्री अखण्ड हरिनाम संकीर्तन का समापन शनिवार को धुलट एवं राखाल सह खिचड़ी भोग वितरण के साथ होना सुनिश्चित हुआ है। ज्ञात हो कि आज जागरण रात्रि की तैयारी को लेकर मंदिर समिति खासा उत्साहित है। मन्दिर समिति द्वारा आज मंदिर प्रांगण में सैकड़ों की तादाद में श्रद्धालु जुटने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं मन्दिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं को ध्यान में रखते हुए बैठने की समुचित व्यवस्था हेतु टेंट का निर्माण कराया गया है।

Advertisements




Related posts

जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा को लेकर हुई बैठक… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Chandil : हैसालौंग के किसानों का होगा कायाकल्प, खेतों में होगी हरियाली हरेलाल के हाथों… | Vananchal 24TV Live

admin

Ranchi News : शहीद राजकुमार महतो पुस्तकालय का उदघाटन…. | Vananchal 24TV Live

admin