June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
how to study.... News Sraikela: Two rooms for 144 students कोल्हान झारखण्ड शिक्षा व रोजगार सुर्खियां

Sraikela : 144 छात्रो के लिए दो कमरे, कैसे हो पढ़ाई…. | Vananchal 24TV Live

Sraikela : 144 छात्रो के लिए दो कमरे, कैसे हो पढ़ाई…. | Vananchal 24TV Live
Spread the love

 

संजय मिश्रा ब्यूरो, सरायकेला -खरसावां।

Advertisements

सरायकेला। जिले के शांतिनगर स्थित नव प्राथमिक विद्यालय में 144 छात्र-छात्राएं नामांकित है। इतने छात्रों को दो ही कमरों में भेड़ बकरियों की तरह ठूंस कर पढ़ाया जा रहा था। जिसे देखकर शिक्षा सचिव के रवि कुमार भड़क गए। और उन्होंने तुरंत ही उक्त विद्यालय में दो अन्य कमरों का निर्माण करवाने का निर्देश दे दिया। उक्त निर्देश के बाद शिक्षकों में इस बात की खुशी देखी गई कि अब विद्यालय के छात्रों को पढ़ाई के लिए अतिरिक्त दो कमरे मिलेंगे। हालांकि वे विद्यालय में दस मिनट ही रुके और शिक्षकों व छात्रों से पढ़ाई को लेकर बातचीत की। और फिर दूसरे विद्यालय के निरीक्षण के लिए निकल गए।

Advertisements

शिक्षा सचिव के रवि कुमार मुख्यालय में मंगलवार की सुबह अपने बाडी गार्ड के साथ 8.35 बजे ही पहुंच गए और जिला शिक्षा पदाधिकारी जितेंद्र कुमार सिन्हा को अपने साथ लेकर पहले विद्यालय का निरीक्षण उन्होंने नौ बजे शुरू किया। इसके तहत शिक्षा सचिव सबसे पहले सरायकेला प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय मांगुडीह पहुंचे। जहां विद्यालय में उपलब्ध इंफ्रास्ट्रक्चर का निरीक्षण करते हुए विद्यालय के बच्चों से पठन-पाठन और मध्यान्ह भोजन का हाल जाना। जिसके बाद आवश्यक निर्देश देते हुए शिक्षा सचिव प्राथमिक विद्यालय संजय पहुंचकर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने स्कूल के पठन-पाठन, परिसर की स्वच्छता, पेयजल एवं शौचालय, मध्याह्न भोजन सहित विभिन्न चीजों की जानकारी ली।

शिक्षा सचिव निरीक्षण के दौरान विभिन्न कक्षा के बच्चों से प्रश्न भी पूछे और सहजता से नियमित रूप से स्कूल आने की अपील की। वे 11.15 बजे तीनों विद्यालयों का निरीक्षण करने के बाद चले गए। उनके जाने के बाद शिक्षकों ने राहत की सांस ली। मंगलवार को अलर्ट मोड में रहे जिले के शिक्षा विभाग के कार्यालय और विद्यालयों के शिक्षकों को यह नहीं पता था कि शिक्षा सचिव किस विद्यालय का निरीक्षण करने जाएंगे? जिसे लेकर सभी जगह सजगता देखी गई।

Advertisements




Related posts

Chaibasa : 7 जनवरी को चाईबासा आएंगे और टाटा कॉलेज मैदान में विजय महा संकल्प रैली में भाग लेंगे गृह मंत्री अमित शाह… | Vananchal 24TV Live

admin

आयोग के निर्देश पर शहरबेड़ा में राशन डीलर को पुनः बहाल को लेकर किया गया ग्राम सभा, विरोध के बीच में ग्राम सभा ने सरस्वती सिंह के द्वारा संचालित राशन दुकान को पुनः बाहल पर ग्रामीणों ने हाथ उठाकर दिया समर्थन…. – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

जरियाडीह के समीप एक कार को अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर तीन की घटना स्थल पर मौत, एक की हालत गंभीर.. – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin