October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Chandil सरहुल,रामनवमी और रमजान पर्व को लेकर चांडिल थाना परिसर में बुधवार को हुई शांति समिति की बैठक…

Chandil सरहुल,रामनवमी और रमजान पर्व को लेकर चांडिल थाना परिसर में बुधवार को हुई शांति समिति की बैठक…
Spread the love

सरहुल,रामनवमी और रमजान पर्व को लेकर चांडिल थाना परिसर में बुधवार को हुई शांति समिति की बैठक…

चांडिल (परमेश्वर साव): सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना परिसर में बुधवार को सरहुल,रामनावमी और रमजान पर्व को लेकर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में क्षेत्र के विभिन्न अखाड़ा कमेटी के लाइसेंसधारी तथा शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे। बैठक में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी मनीष कुमार ने रामनवमी अखाड़ा कमेटी के लाइसेंसधारी से विसर्जन जुलूस के संबंध में विस्तृत जानकारी ली एवं प्रशासन को सहयोग करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जुलूस के दौरान प्रत्येक अखाड़ा कमेटी अपने वॉलिंटियर्स को तैयार रखें ताकि जुलूस का नियंत्रण किया जा सके।

आपसी भाईचारे के कायम रखते हुए सोहद्रपूर्ण माहोल में मनाए पर्व, असामजिक तत्व पर रहेगी पैनी नजर

थाना प्रभारी अजीत कुमार ने सरहुल,रामनवमी और रमजान को लेकर शांति समिति बैठक में सामिल सभी समुदायों के गणमान्य लोगों को प्रशासन को सहयोग करने की अपील की । उन्होंने कहा किसी भी तरह की कोई परेशानी हो तो अखाड़ा कमेटी तत्काल इसकी सूचना प्रशासन को दे। जुलूस के दौरान किसी भी तरह का भड़काऊ नारेबाजी या गाना ना बजाएं जिससे किसी अन्य समुदाय के लोगों को आहत पहुंचे। बैठक में मुख्य रूप से चांडिल प्रमुख अमला मुर्मू,अंचलाधिकारी प्रणव अंब्ष्ठ, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधी ओम प्रकाश लायक, मुखिया प्रतिनिधी बोनू सिंह सरदार, पंचायत समिती सदस्य रजिया सुल्ताना, मनमान सिंह, सुब्रतो चटर्जी, दिवाकर सिंह,सदाउल अंसारी, सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

Related posts

RAJNAGAR NEWS : एस एस इंग्लिश स्कूल की सचिव जयंती शांता की एक और पहल।शिक्षा के साथ एक्सट्रा एक्टिविटी से हो रहा बच्चों का सम्पूर्ण विकास।

admin

Jamshedpur News : सत्य तो सत्य है और साईं का मतलब होता है ईश्वर. राज्यपाल रमेश बैस ने कहा कि परोपकार से बड़ा कोई पुण्य नहीं है… | Vananchal 24TV Live

admin

31 से पर्वतारोही सत्यरूप सिद्धांत शुरू करेंगे उत्तरी ध्रुव की चढ़ाई, आईआईएम रांची और आइडियेट इंस्पायर इग्नाइट फाउंडेशन करेगी इसकी तैयारी… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin