June 17, 2025
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Saraikela: The workers of Bihar Raffia Company requested the labor superintendent to get salary and settlement.... कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela : बिहार रफिया कंपनी के मजदूरों ने श्रम अधीक्षक से वेतन और सेटलमेंट दिलाने की लगाई गुहार…. | Vananchal 24TV Live

Saraikela : बिहार रफिया कंपनी के मजदूरों ने श्रम अधीक्षक से वेतन और सेटलमेंट दिलाने की लगाई गुहार…. | Vananchal 24TV Live
Spread the love

आदित्यपुर(ए के मिश्र)  सरायकेला खरसावां जिले की आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के गम्हरिया उषा मोड़ के समीप बिहार रफिया कंपनी के मजदूर इन दिनो भुखमरी के कगार पर आ गए हैं। कंपनी प्रबंधन की बार-बार दिए जा रहे आश्वासन और पेमेंट और सेटलमेंट नहीं करने से आजिज होकर मजदूरों ने सरायकेला खरसावां के श्रम अधीक्षक राकेश कुमार सिन्हा से कंपनी प्रबंधन से पेमेंट और सेटलमेंट दिलाने की गुहार लगाई है। मजदूरों ने सरायकेला खरसावां के श्रम अधीक्षक के कार्यलय में मिलकर अपनी दुखड़ा सुनाते हुए कहा कि मेरे पूरे परिवार भुखमरी के कगार पर आ गए हैं। कंपनी बार-बार लेयफ के नाम पर मजदूरों को आश्वासन देकर परेशान और प्रताड़ित कर रही है ।ना पेमेंट ही दे रही है ना सेटलमेंट ही कर रही है।

Advertisements

यूनियन के पदाधिकारी भी कंपनी के भाषा ही बोलते हैं। ऐसे में हम मजदूरों को श्रम कानून के तहत न्याय दिलाते हुए, हम लोगों को वेतन और सेटलमेंट दिलाया जाए। मजदूरों ने अपनी बात को श्रम अधीक्षक से रखते हुए कहा कि हम सभी मजदूर लगभग 22– 23 वर्षों से बिहार रफिया कंपनी में लगातार काम करते आ रहे हैं। लेकिन कंपनी प्रबंधन अब हम लोगों के साथ नाइंसाफी कर रही है। लगभग 70 दिनों से हम लोगों को बैठाया गया है। कंपनी प्रबंधन हमारी बात नही सुनती है, और ना ही हमारे यूनियन के पदाधिकारी। ऐसे में अब हम मजदूर को श्रम कानून के तहत न्याय दिलाने, वेतन दिलाने, और सेटलमेंट कराए ,जाने की मांग मजदूरों द्वारा किया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए श्रम अधीक्षक राकेश कुमार सिन्हा द्वारा कंपनी प्रबंधन को नोटिस कर करवाई करने वेतन दिलाने एवं सेटलमेंट कराने की बातें कही है। श्रम अधीक्षक राकेश कुमार सिन्हा ने संवाददाता को बताया कि हर हाल में मजदूरों को न्याय मिलेगा उनका हक दिलाया जाएगा।

Advertisements

Related posts

 दुमका “जारी है जय माता दी सेवा समिति, दुमका द्वारा हर रविवार भोजन सेवा”… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

जमशेदपुर:निःसंतान दंपतियों के लिए आशा की नई किरण… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Saraikela News : शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की जांच विभाग का मामला, इसके नाम पर अल्प मानदेयभोगी सहायक अध्यापकों का मानदेय रोका जाना अन्यायपूर्ण : सोनू सरदार… | Vananchal 24TV Live

admin