August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की उपायुक्त ने की समीक्षा; जिले के शत प्रतिशत नियोजकों को चिन्हित कर निबंधन कराने के दिये निर्देश . . . – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की उपायुक्त ने की समीक्षा; जिले के शत प्रतिशत नियोजकों को चिन्हित कर निबंधन कराने के दिये निर्देश . . . – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

Advertisements

कौशल विकास केंद्र अपनी क्षमता के अनुरूप प्रशिक्षुओं का प्रशिक्षण करें सुनिश्चित: उपायुक्त . . .

  • सरायकेला : SANJAY

जिला समाहरणालय के सभागार में उपायुक्त रविशंकर शुक्ला की अध्यक्षता में श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई।इस संबंध में उपायुक्त ने बताया कि शॉप एंड एस्टेब्लिशमेंट एक्ट एवं फैक्टरीज एक्ट के तहत निबंधित जिले के अधिकांश संस्थाओं ने झारखंड राज्य के निजी क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अधिनियम, 2021 के तहत अपना निबंधन करा लिया है। जिन संस्थाओं का निबंधन अब तक नहीं हो पाया है उन्हें चिन्हित कर शत प्रतिशत नियोजकों का निबंधन सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया गया।बैठक के दौरान उपायुक्त ने श्रम अधीक्षक कार्यालय के संबंधित पदाधिकारी एवं कारखाना निरीक्षक को यह निर्देश दिया कि जिन संस्थाओं का निबंधन उनके कार्यालय में नहीं है एवं यदि वैसे संस्थान जिले में संचालित हो रहे हैं तो 15 नवंबर तक मिशन मोड में उन सभी को चिन्हित करना है।स्थानीय युवाओं को स्थानीय संस्थाओं में नियोजन उपलब्ध कराने एवं जिले की मांग के हिसाब से कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाने के उद्देश्य से उपायुक्त ने इंडस्ट्री कनेक्ट प्रोग्राम करने का निर्देश दिया। इसके तहत उद्योग, श्रम एवं अन्य संबंधित विभागों के सामूहिक प्रयास से जिले के सभी नियोजकों एवं कौशल प्रशिक्षण प्रदाता संस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर स्थानीय युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर प्रदान किये जायेंगे। कौशल विकास विभाग की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने सभी कौशल प्रशिक्षण प्रदाता संस्थाओं को यह स्पष्ट निर्देश दिया कि जिले में प्रभावी मोबिलाइजेशन कर अधिक से अधिक युवाओं को कौशल प्रशिक्षण से जोड़े। साथ ही अपनी पूर्ण क्षमता के अनुसार एवं स्थानीय मांग के अनुरूप युवाओं को प्रशिक्षित करें। बैठक में जिला नियोजन पदाधिकारी रवि कुमार, श्रम अधीक्षक अविनाश ठाकुर, नियोजन पदाधिकारी आदित्यपुर सुश्री अनामिका तिर्की, कारखाना निरीक्षक मनीष कुमार, वाइपी रवि प्रकाश सिंह सहित जिले के सभी कौशल विकास केंद्रों के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisements




Related posts

नौ दिवसीय दुर्गा पूजा को लेकर एक आवश्यक बैठक संपन्न… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

राँची :प्रधानमंत्री सड़क योजना का शिलान्यास सांसद संजय सेठ व खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने संयुक्त रूप से किया…

admin

RAJNAGAR NEWS : बनकटी ग्रामीणों की वर्षो की मांग हुई पूरी।भाजपा नेता गणेश महाली और ग्रामीणों के सहयोग से पखनाडीह में मनसा मंदिर निर्माण कार्य हुआ पूरा।छत ढलाई के मौके पर पहुंचे भाजपा नेता गणेश महाली। ग्रामीणों ने किया आभार प्रकट। | Vananchal 24TV Live

admin