October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Silly : झामुमो सिल्ली प्रखंड का वन भोज संपन्न…

Silly : झामुमो सिल्ली प्रखंड का वन भोज संपन्न…
Spread the love

झामुमो सिल्ली प्रखंड का वन भोज संपन्न…

सिल्ली :- आज बुधवार को सीधा बागान हाथी जोबड़ा नाला के समीप दोपहर 12 बजे से झामुमो पार्टी सिल्ली प्रखंड के तीन पंचायत लोटा गोराडीह और नागेडीह के सक्रिय कार्यकर्ताओं का वनभोज सह बैठक रखी गई जिसमें तीनों पंचायत के झामुमो पंचायत कमेटी का गठन एवं वन भोज का आयोजन झामुमो जिला उपाध्यक्ष सह सिल्ली विधानसभा प्रभारी रामानंद बेदिया तथा बलराम महतो उर्फ राधिका प्रखंड अध्यक्ष की उपस्थिति में किया गया। सक्रिय कार्यकर्ताओं के द्वारा सर्व समिति से कमेटी का गठन किया गया जिसमें गोराडीह पंचायत से प्रभारी दिलीप कुमार महतो, अध्यक्ष भोंदू नायक, उपाध्यक्ष रामदास बेदिया, सचिव बुद्धेश्वर महतो, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र महतो। नागेडीह पंचायत से प्रभारी अनिल बेदिया, अध्यक्ष नरेश चंद्र बेदिया, उपाध्यक्ष कार्तिक चंद्र महतो, सचिव शिवचरण मुंडा, कोषाध्यक्ष देवेंद्र मांझी। लोटा पंचायत से प्रभारी भागीरथ महतो,अध्यक्ष उपेन महतो, उपाध्यक्ष मणिराम महतो, सचिव मुकेश महतो तथा कोषाध्यक्ष विनोद महतो को चुना गया। इस मौके पर अमित महतो समेत सैकड़ों सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

आदित्यपुर:खराब पड़े स्ट्रीट लाइटों की मरम्मती का दिया निर्देश… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Saraikela News : आदित्यपुर रेलवे लाईन के समीप मिट्टी धंसने से दो महिलाओं की मौत….

admin

RAJNAGAR NEWS : रुतडीह में 16 kv ट्रांसफार्मर चोरी।लगभग 30 घर अंधेरे में रहने को विवश

admin