August 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

द प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला-खरसावां के कोर कमेटी की हुई बैठक; वार्षिक समारोह 4 को मनाने का लिया गया निर्णय… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

द प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला-खरसावां के कोर कमेटी की हुई बैठक; वार्षिक समारोह 4 को मनाने का लिया गया निर्णय… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला Sanjay । द प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला-खरसावां के कोर कमेटी की बैठक सरायकेला स्थित सर्किट हाउस के सभागार में की गई। क्लब के अध्यक्ष मनमोहन सिंह राजपूत की अध्यक्षता में संपन्न हुई उक्त बैठक में कुल 10 बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया। जिसमें वर्तमान कमेटी के 2 वर्षों के सफलतम कार्यकाल का ध्वनिमत से स्वागत किया गया। साथ ही संवैधानिक चुनावी प्रक्रिया के तहत नई कार्यकारिणी के गठन का निर्णय लिया गया।

Advertisements

बैठक का संचालन करते हुए महासचिव रमजान अंसारी ने बताया कि क्लब का वार्षिक समारोह आगामी 4 अप्रैल को आदित्यपुर के ऑटोक्लस्टर स्थित सभागार में किया जाएगा। इसे लेकर आगामी 22 मार्च को प्रेस क्लब के जनरल बॉडी की मीटिंग सर्किट हाउस सरायकेला में आयोजित की जाएगी। जिसमें वार्षिक समारोह की तैयारी सहित चुनाव की तैयारी की रणनीति बनाते हुए चुनाव की घोषणा की जाएगी। बैठक में जिला प्रशासन की देखरेख में नई कमेटी के गठन का प्रस्ताव पारित किया गया।

समापन पर कोषाध्यक्ष संजीव कुमार मेहता ने धन्यवाद ज्ञापन किया। बैठक में कोर कमेटी के प्रमोद कुमार सिंह, रविकांत गोप, रास बिहारी मंडल, संतोष कुमार, सुमन मोदक, अजय महतो, उमाकांत कर, विद्युत महतो, संतोष साहू, संजय मिश्रा, अरुण कुमार मांझी, विश्वरूप पंडा, सुमंगल कुंडू उर्फ केबु दा, खगेन चंद्र महतो, अफरोज मल्लिक मौजूद रहे।

Advertisements




Related posts

जिले के स्कूली बच्चों ने किया जमशेदपुर के जुबली पार्क और डिमना लेक का शैक्षणिक भ्रमण . . . – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

चांडिल:आजसू ने आसनबनी पंचायत में ग्राम प्रभारियों को किया मनोनीत किया, संगठन मजबूती के लिए हुई बैठक… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Saraikela News :आधारभूत संरचनाओं को लेकर हुई समीक्षात्मक बैठक….. आधारभूत संरचना हेतु निर्माणाधीन कार्य का पदाधिकारी करें निरीक्षण, निर्धारित समयावधि के साथ गुणवत्ता का भी रखे विशेष ख्याल : उपायुक्त…. | Vananchal 24TV Live

admin