October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान क्राइम जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

चांडिल : एसपी ने किया बालू घाट का निरीक्षण, बैध चालान पर बालू लदा हाईवा छोड़ा गया…

चांडिल : एसपी ने किया बालू घाट का निरीक्षण, बैध चालान पर बालू लदा हाईवा छोड़ा गया…
Spread the love

एसपी ने किया बालू घाट का निरीक्षण, बैध चालान पर बालू लदा हाईवा छोड़ा गया…

चांडिल/विद्युत महतो – अवैध बालू को लेकर सरायकेला एसपी आनन्द प्रकास दलबल के साथ चांडिल अनुमंडल के ईचागढ़ व तिरूलडीह थाना क्षेत्र के बालू घाटों का औचक निरीक्षण किया। पुलिस कप्तान श्री प्रकाश ने ईचागढ़ थाना क्षेत्र के सोड़ो जारगोडीह स्थित जेएस एमडीसी के बालू स्टॉक यार्ड तथा तिरूलडीह थाना क्षेत्र के सापारूम में बैध बालू डम्प का निरीक्षण किया। उन्होंने जारगोडीह के जेएस एमडीसी के स्टॉक यार्ड में बालू लदे हाईवा से चालानों का जांच किया।

उन्होंने जेएस एमडीसी के कार्यालय में भी जाकर ऑनलाईन चालान का निरीक्षण किया। उन्होंने ओवर लोड आदि का समय समय पर जांच करने का निर्देश भी ईचागढ़ थाना प्रभारी गौरव मिश्रा व तिरूलडीह थाना प्रभारी रितेश कुमार को दिया। वहीं पुलिस कप्तान ने पत्रकारों को बताया कि आज बालू घाटों का औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें सभी बालू लदे हाइबा में बैध चालान दिखाया गया।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कहीं अबैध बालू परिवहन नहीं किया जाता है। उन्होंने कहा कि बैध चालान से ही बालू परिवहन किया जा रहा है। वहीं खोखरो बालु घाट पर अबैध बालू भंडारण के सवाल पर बताया गया कि मेरे संज्ञान में नहीं है, ऐसा है तो निश्चित रूप से कारवाई किया जाएगा।

 

Related posts

राँची : ओरमांझी इरबा में माउंट कारमेल स्कूल, ओरमांझी की बस दुर्घटनाग्रस्त,बस में सवार 40 बच्चे घायल…

admin

दिल्ली में 21 को होने वाली एक दिवसीय सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर हुई संयुक्त बैठक… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

महिला मरीज की मौत के बाद परिजनों ने किया मेड्रिटीना अस्पताल में हंगामा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin