August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला में शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त संपन्न हुआ एनआईएलपी-एनआईओएस की परीक्षा; डीएसई चार्ल्स हेंब्रम ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

सरायकेला में शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त संपन्न हुआ एनआईएलपी-एनआईओएस की परीक्षा; डीएसई चार्ल्स हेंब्रम ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला। सरायकेला में नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत एन.आई.ओ.एस के तत्वावधान से नव साक्षरों का बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता आकलन परीक्षा-2023 का सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन संपन्न हुआ। जिला शिक्षा अधीक्षक चार्ल्स हेंब्रम द्वारा इसे लेकर उत्क्रमित उच्च विद्यालय भदरुडीह तथा नगरपालिका उड़िया मध्य विद्यालय सरायकेला परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सरायकेला रविकांत भकत द्वारा नगरपालिका उड़िया मध्य विद्यालय सरायकेला तथा उत्क्रमित उच्च विद्यालय पठानमारा का अनुश्रवण किया गया।

Advertisements

बताया गया कि सभी जगह सही रूप से तथा कदाचार रहित परीक्षा संपन्न हुआ। प्रखंड के कुल 8 परीक्षा केंद्रों में परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें नगरपालिका उड़िया मध्य विद्यालय में 13, मध्य विद्यालय सीनी में 25, नित्यानंद उत्क्रमित उच्च विद्यालय सिंदरी में 51, उत्क्रमित उच्च विद्यालय भदरुडीह में 22, उत्क्रमित उच्च विद्यालय हुदू में 35, उत्क्रमित उच्च विद्यालय केंदुआ में 22, उत्क्रमित उच्च विद्यालय पठानमारा में 15 तथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय दूधी में 16 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। उपस्थिति के आधार पर लगभग 74 प्रतिशत परीक्षार्थी परीक्षा में उपस्थित रहे।

Advertisements




Related posts

SARAIKELA NEWS : मैट्रिक परीक्षा का हुआ समापन,अंतिम दिन मैट्रिक के 8746 परीक्षार्थी परीक्षा में हुए शामिल . .  .

admin

उषा मार्टिन का खेलकूद को बढ़ावा प्रखंड स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में सफलता… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सांसद ने बिरसा मुंडा  कि प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रतिमा शेड का सुंदरीकरण कार्य का उद्घाटन किया … – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin