October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Ramgarh: The meeting of the steering committee of Brahmakumari Sanstha was held... कोयलांचल झारखण्ड पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक रामगढ़ सुर्खियां

ब्रह्मकुमारी संस्था के संचालन समिति हुई बैठक… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

ब्रह्मकुमारी संस्था के संचालन समिति हुई बैठक… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

रामगढ़ (इन्द्रजीत कुमार)

रामगढ़  जिले के पतरातू प्रखंड क्षेत्र कटिया पंचायत मुखिया किशोर कुमार महतो के आवासीय कार्यालय में ब्रह्मकुमारी संस्था के संचालन समिति का बैठक हुआ। जिसकी अध्यक्षता मुखिया किशोर कुमार महतो एवं संचालन प्रियनाथ मुखर्जी के द्वारा किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 9 अप्रैल 2023 के होने वाले एकदिवसीय कार्यक्रम को सफल हेतु संचालन टीम को कार्य का बंटवारा किया गया।

Advertisements

कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा लोग पहुंचे। इसके लिए प्रचार-प्रसार करने का भी निर्णय लिया गया। कार्यक्रम स्थल श्रम कल्याण केंद्र में प्रातः 10:00 से 1:00 तक संस्था द्वारा एक दिवसीय कार्यक्रम होना हैं। जिसका मुख्य उद्देश्य मेडिटेशन से आम लोगों को लाभ कैसे मिलेगा। इसकी विस्तृत जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में ब्रह्मकुमारी संस्था की ओर से बीके शिखा, डीके रोशनी , बीके मुन्नी , बीके रामदेव एवं बीके सेवाराम शामिल हुए।

ब्रह्मकुमारी संचालन समिति की ओर से मुखिया किशोर कुमार महतो, संजय कुमार सिन्हा, प्रिय नाथ मुखर्जी, बैजनाथ राय, चंदन कुमार, वीरेंद्र कुमार झा, राहुल रंजन, अमित कुमार सिंह, नंदकिशोर महतो, पूर्व मुखिया राजू कुमार, गणेश ठाकुर, आदित्य नारायण प्रसाद, कुमेल उरांव , प्रदीप महतो, राज किशोर प्रसाद, विनोद कुमार सिंह , जितेंद्र कुमार पांडेय इत्यादि सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Advertisements




Related posts

महिला मरीज की मौत के बाद परिजनों ने किया मेड्रिटीना अस्पताल में हंगामा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

पूर्व कोल्हान आयुक्त विजय सिंह के नेतृत्व में आदित्यपुर गम्हरिया के विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला उपायुक्त से मिला… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

SARAIKELA NEWS : जिला चाइल्डलाइन द्वारा जिले के 3 थानों में चलाया गया चाइल्डलाइन से दोस्ती अभियान… | Vananchal 24TV Live

admin