June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
a procession was taken out... Mahavir Kalyanak Day was celebrated with pomp News non-violence is the biggest religion Ramgarh: The slogan given in the city कोयलांचल झारखण्ड पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक रामगढ़ सुर्खियां

शहर में दिया गया नारा अहिंसा सबसे बड़ा धर्म हैं,  धूमधाम से मनाई गई महावीर कल्याणक दिवस निकाली गई शोभायात्रा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

शहर में दिया गया नारा अहिंसा सबसे बड़ा धर्म हैं,  धूमधाम से मनाई गई महावीर कल्याणक दिवस निकाली गई शोभायात्रा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

धुमधाम से मनाई गई महावीर जयंती सैकड़ों भक्त हुए शामिल…

रामगढ़ (इन्द्रजीत कुमार)

Advertisements

रामगढ़ शहर स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में श्री दिगंबर जैन समाज के द्वारा भव्य रुप से पुर्ण रुप विधि विधान से धूमधाम से भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक दिवस मनाया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रामगढ़ विधायक सुनीता चौधरी, जिले के उपायुक्त पदाधिकारी माधवी मिश्रा एवं विशेष अतिथि के रूप में डीडीसी नरेंद्र सिन्हा शामिल हुए। सर्वप्रथम श्रीजी का अभिषेक एवं शांति धारा किया गया। जलाभिषेक के दौरान जीवन मल जम्मू कुमार पाटनी, विद्या प्रकाश पदम, चंद छाबड़ा, हरिचंद अजमेरा, योगेश सेठी, शांतिधारा इंद्रमणि देवी चूरीवाल , ललित चूरीवाल ललित चूरीवाल राजेंद्र कुमार राजेश कुमार चूड़ीवाल को मिला। प्रभु के माता-पिता बनने का सौभाग्य विनय कुमार जैन एवं मिथलेश देवी जैन को मिला। महावीर विधान विधान में कलश स्थापना करने का सौभाग्य ममता गंगवाल, मीना पाटनी, सरोज पांडेय, उषा सेठी एवं अरुणा जैन, श्री दिगंबर जैन मंदिर से भव्य शोभा यात्रा निकाला गई। जो कि रामगढ़ शहर के थाना चौक, गोला रोड, चट्टी बाजार, लोहा टोला, शिवाजी रोड एवं सुभाष चौक होते हुए दिगंबर जैन मंदिर पहुंचा।

शोभा यात्रा का आकर्षक केंद्र झांकी बनाई गई। जिसमें मानों की श्रीजी साक्षात विराजमान हो। शोभा यात्रा का विभिन्न समाजिक एवं धार्मिक संगठन के द्वारा विभिन्न जगहों में स्वागत किया गया। महावीर विधान को कराने में सुभाष पाटनी एवं राजेश पंडित पंकज पंडित का अहम योगदान रहा। भगवान महावीर का दिव्य संदेश से आज पूरे रामगढ़ शहर में नारा दिया गया कि अहिंसा सबसे बड़ा धर्म हैं। हमें जियो औंर जीने दो के संदेश पर कायम रहना चाहिए। इन्हें पंचशील सिद्धांत कहा जाता है। ये पांच सिद्धांत हैं अहिंसा, अस्तेय, ब्रह्मचर्य, सत्य औंर अपरिग्रह। उक्त मंदिर में महावीर भगवान का विधान किया गया। तत्पश्चात लिफ्ट का आधारशिला रखा गया। जैन माताओं बहनों जागृति के द्वारा बच्चों का ड्राइंग कंपटीशन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाया गया।

उक्त मौके पर समाज अध्यक्ष मानिक चंद जैन पाटनी, सचिव सचिव नागर मल, गंगवाल, अरविन्द सेठी, नरेंद्र छाबरा , जीवन मल जैन,जंबू पाटनी, राहुल जैन पाटनी,ललित चुरीवाल,राजु सेठी, नीरज सेठी, राजु पाटनी, अशोक सिटी, विवेक अजमेरा पदमचंद सिटी अशोक काला राजीव जैन अशोक कुमार जैन संजय जैन मनोज काला राजेंद्र चूरीवाल सुशील चूरीवाल, देवेंद्र गंगवाल, राकेश पांडेय सुभाष पाटनी शांतिलाल सेठी, नितिन पाटनी, प्रदीप पाटनी अजय जैन अजय पाटनी, विकाश रापड़िया,अनिल रापड़िया , मनोज जैन निशांत सेठी ,बबलू सेठी अरुणा जैन खुशबू चूरीवाल मीना पाटनी पुष्पा अजमेरा उषा पाटनी अनीता कड़ीवाल डोली पाटनी ममता गंगवाल सुनीता पाटनी कुसुम पाटनी गिनिया सिटी सरिता छाबरा नीता सिटी सुधा जैन, सरला सेठी, उषा अजमेरा, नम्रता अजमेरा, संगीता जैन,ऋद्धि पाटनी, ललिता जैन, कविता जैन इत्यादि सैकड़ों भक्तगण उपस्थित थे।

Advertisements




Related posts

SARAIKELA NEWS : कमलपुर पंचायत सचिवालय में लगे आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार शिविर में 314 आवेदनों का हुआ ऑन द स्पॉट निष्पादन… | Vananchal 24TV Live

admin

आदित्यपुर:लाखों रुपए के गहने लूटने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी…

admin

Saraikela News : वेरी पॉजिटिव: मेजर ऑपरेशन के बाद अस्पताल प्रबंधक  को हुई पुत्र रत्न की प्राप्ति……

admin