October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

इंस्टीट्यूट फॉर एजुकेशन में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का हुआ आयोजन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

इंस्टीट्यूट फॉर एजुकेशन में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का हुआ आयोजन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला: संजय मिश्रा

Advertisements

Advertisements

सरायकेला। इंस्टीट्यूट फॉर एजुकेशन सरायकेला में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें एनएसएस के स्वयंसेवकों ने अपने-अपने घर से मिट्टी लाकर कलश में एकत्रित किया। साथ ही चावल भी कलश में एकत्रित किया। इसके बाद पंच प्रण की प्रतिज्ञा लेकर एक रैली का आयोजन किया गया। जिसके बाद कॉलेज परिसर में पौधारोपण करते हुए लगभग 100 पौधों का रोपण किया गया।

एनएसएस कार्यक्रम प्रभारी प्रो ओम प्रकाश की देखरेख में संपन्न हुए उक्त कार्यक्रम के दौरान कॉलेज की प्राचार्या डॉ स्वीटी सिन्हा, कोषाध्यक्ष किंसुक महंती सहित समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं प्रो सुमन कुमार, प्रो श्रावणी मुखर्जी, प्रो इंदु, प्रो सिक्की, प्रो वंदना कुमारी, प्रो माधुरी कुमारी, प्रो अंशु मुख्य रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने पंच प्रण को याद कर राष्ट्रीय गान गाया।

Advertisements




Related posts

सरायकेला:ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों में प्रतिभा की कमी नहीं; उचित मंच मिलने पर कर सकते हैं राज्य और देश का प्रतिनिधित्व: गणेश महाली…

admin

Muri News : जितिया, विश्वकर्मा पूजा एवं छाता पर्व आज…

admin

Saraikela : धुलौट के साथ संपन्न हुआ अष्टम प्रहर हरि संकीर्तन…

admin