October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Seraikella News: 8 फीट लंबे बेंडेड करैत सांप को कुए से रेस्क्यू कर स्नेक कैचर राजा बारिक ने छोड़ा जंगल में।

Seraikella News: 8 फीट लंबे बेंडेड करैत सांप को कुए से रेस्क्यू कर स्नेक कैचर राजा बारिक ने छोड़ा जंगल में।
Spread the love

8 फीट लंबे बेंडेड करैत सांप को कुए से रेस्क्यू कर स्नेक कैचर राजा बारिक ने छोड़ा जंगल में। 

सरायकेला। सरायकेला प्रखंड अंतर्गत सीनी के टांडी उलीडीह गांव के कुएं में एक 8 फीट लंबा जहरीला बैंडेड करैत सांप गिरे होने की सूचना के बाद ग्रामीणों में कौतूहल मच गई। सांप को देखने कुएं के पास पहुंचे ग्रामीणों ने इसकी तत्काल सूचना स्नेक कैचर राजा बारिक को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे स्नेक कैचर राजा बारिक ने काफी मशक्कत के बाद बेहद ही सुरक्षित तरीके से कुएं में से उक्त बेंडेड करैत सांप को रेस्क्यू किया।

जिसके बाद उसे समीप के सिल्पिंगदा जंगल में ले जाकर उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ा। स्नेक कैचर राजा बारिक ने बताया कि पाया गया बेंडेड करैत बेहद ही जहरीला प्रकार का सांप है। जिसके डंसने से सुरक्षित रहने की आवश्यकता है।

Related posts

65 वें अवतरण दिवस पर श्रद्धासुमन अर्पण का कार्यक्रम आयोजित कर याद किए गए शहीद सरदार भागवत राउत जी… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

जगन्नाथपुर में जन्माष्टमी पूजा सह मेला का हुआ समापन; क्षेत्र के लोगों ने पूजा अर्चना कर की सुख शांति व समृद्धि की मंगलकामना… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

आजसू पार्टी ने मनाया श्रद्धांजलि दिवस हूल क्रांति नायको को किया नमन,सिद्धान्तों पर चलने का लिया संकल्प… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin