October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News झारखण्ड राज्य

Ranchi-news : राज्य सरकार ने पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना को मंजूरी दी, प्रीतम ने कहा AISMJWA का दबाव रंग लाया.. | Vananchal 24TV Live

Ranchi-news : राज्य सरकार ने पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना को मंजूरी दी, प्रीतम ने कहा AISMJWA का दबाव रंग लाया.. | Vananchal 24TV Live
Spread the love

राज्य सरकार ने पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना को मंजूरी दी, प्रीतम ने कहा AISMJWA का दबाव रंग लाया..

AISMJWA का दबाव रंग लाया राज्य सरकार ने पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना को मंजूरी दी.आज मंत्री परिषद की बैठक में कुल 29 प्रस्ताव पास किए गए हैं जिसमें 7वें प्रस्ताव के रूप में “पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना 2021” को घटनोत्तर स्वीकृति प्रदान की गई है.

 

ऐसोसिएशन के बिहार,झारखंड और बंगाल प्रभारी प्रीतम सिंह भाटिया ने कहा कि दर्जनों पत्रकार साथियों की शहादत के बाद पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना लागू होना उम्मीद की नई किरण है लेकिन कोरोनाकाल में शहीद हुए पत्रकार साथियों के परिवार के लिए भी हेमंत सरकार को सोचना चाहिए.

ऐसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रामप्रवेश सिहं ने कहा कि ऐसोसिएशन ने सरकार के विरोध में “झांसा दिवस” मनाने का जो निर्णय गत दिनों लिया था उसे आज रद्द कर दिया गया है.
प्रदेश महासचिव जितेंद्र ज्योतिषी ने कहा कि पत्रकार साथियों के साथ आज इस सरकार ने न्याय करने का प्रयास किया है.




Related posts

Saraikela आचार्य छऊ नृत्य विचित्रा को मिला कला संस्कृति विकास योजना… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Ranchi : दोनों डीएसपी के खिलाफ राज्य सरकार ने मुकदमा चलाने की स्वीकृति दी … क्या है पूरा मामला देखें… | Vananchal 24TV Live

admin

PAKUR : जिला परिषद उपाध्यक्ष ने जिला स्टेडियम से दो दिवसीय मुख्यमंत्री फुटबॉल आमंत्रण प्रतियोगिता 2022-23 का शुभारंभ किया …. | Vananchal 24TV Live

admin