June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान झारखण्ड पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Chandil धुम धाम से मनाया जैन धर्मावलंबीयों ने भगवान महावीर जयंती… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

Chandil धुम धाम से मनाया जैन धर्मावलंबीयों ने भगवान महावीर जयंती… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

 

चांडिल (विद्युत महतो) अनुमंडल के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के देवलटांड़, आगसीया व नवाडीह में जैन मंदिरों में मंगलवार को भगवान महावीर जी का जयंती धूमधाम से मनाया गया। हजारों साल पुरानी प्रसिद्ध जैन मंदिर देवलटांड़ में पुजारी मदन मांझी, प्रफुल्ल, जीतेन्द्र व सुरेन्द्र मांझी द्वारा विधि विधान से अक्षत,फल व चंदन से पूजा अर्चना किया गया। भगवान महावीर जयंती पर महावीर जी का पुजा बीना फूल का सिर्फ अभिषेक कर, अष्टम विधि से किया गया।

Advertisements

वहीं रात को महाआरती के बाद नमोकार महामंत्र का जाप के बाद ही स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। बताया जा रहा है कि प्रसिद्ध जैन मंदिर देवलटांड़ में प्रतिवर्ष जैन मुनियों का आगमन होता है और देश के कोने कोने से जैन धर्मावलंबी मंदिर पहुंचकर पुजा अर्चना करते हैं।

वहीं आयोजन समिति के अजीत मांझी ने बताया कि आज हमारे यहां प्रसिद्ध जैन मंदिर देवलटांड़ में पारम्परिक रिती रिवाज से भगवान महावीर जयंती मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुजारीयों द्वारा महावीर जी का पुजा अर्चना किया गया। उन्होंने कहा कि शाम को महा आरती के बाद नमोकार महामंत्र जप व रात को भजन संध्या का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि पुरे ग्रामीण महावीर जयंती पर सहयोग करते हैं।

मौके पर अध्यक्ष भूवनेश्वर मांझी , कोषाध्यक्ष बिपीन मांझी ,संजीत,अजीत मांझी आदि उपस्थित थे।

Advertisements




Related posts

महिला को उसके भतीजे ने ही मारी थी गोली, गिरफ्तार,घटना में प्रयुक्त देशी कट्टा, एक खोखा व एक्टीवा स्कूटी भी बरामद… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

आदित्यपुर : क्या सिपाही पिंटू सिंह पर करवाई कभी भी हो सकती है  ?…

admin

SARAIKELA NEWS : आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत लाभुकों तक पहुंच रही जनउपयोगी योजनाओ के लाभ : कोल्हान आयुक्त… | Vananchal 24TV Live

admin