June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Seraikela news: Re-coiled with 10 kv transformer in Barakanki village theft; Coils have been stolen from 3 transformers in 2 months. झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Seraikela news: बड़ाकांकी गांव में फिर से 10 केवी ट्रांसफार्मर से कॉइल की हुई चोरी; 2 महीने में 3 ट्रांसफार्मर से कॉइल की हो चुकी हैं चोरी। | Vananchal 24TV Live

Seraikela news: बड़ाकांकी गांव में फिर से 10 केवी ट्रांसफार्मर से कॉइल की हुई चोरी; 2 महीने में 3 ट्रांसफार्मर से कॉइल की हो चुकी हैं चोरी। | Vananchal 24TV Live
Spread the love

सरायकेला Sanjay : राजनगर प्रखंड के बाना पंचायत अर्तगत बड़ाकांकी गाँव में शुक्रवार की रात्रि को हरि मंदिर के सामने लगे 10 केवी का ट्रांसफार्मर से अज्ञात चोरो ने कॉइल की चोरी कर ली हैं. जिसके कारण 30 से 35 घरों में अंधेरा छा गया हैं. ग्रामीणों की इसकी जानकारी सुबह को हुई. लोगो ने ट्रांसफार्मर के सामने जा कर देखा तो ट्रांसफार्मर से कॉइल गायब पाई और ट्रांसफार्मर ऊपर से लटका हुआ मिला. बता दे कि 2 महीने पूर्व भी बड़ाकांकी के हरि मंदिर के सामने व गाँव के बागानसाई में लगे 10 केवी के ट्रांसफार्मर से कॉइल की चोरी कर ली गई थी. कुछ दिन पूर्व बड़ाखीरी, छोटांकांकी, डूमरडीहा, छेलकानी,

Advertisements

भुईयानाचना गांव में भी अज्ञात चोरों ने ट्रांसफार्मर से कॉइल की चोरी कर ली थी. बता दें कि राजनगर थाना क्षैत्र के ऐसे और भी कोई गांव है जहाँ अज्ञात चोरों द्वारा लगातार कुछ इसी प्रकार ट्रांसफार्मर से कॉइल की चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है. ग्रामीण परेश महतो व सुमित ज्योतिषी का कहना है कि बड़ाकांकी गांव में पिछले 2 महीने में 3 ट्रांसफार्मर से कॉइल की चोरी हो गई है. परंतु पुलिस प्रशासन अभी तक 10 व 16 केवी ट्रांसफार्मर से कॉइल चोरी की घटनाओं का खुलासा नही कर पाई है. ग्रामीणों ने विभाग व प्रशासन से चोरों के ऊपर संख्त से संख्त कार्रवाई की मांग की है.

Advertisements

Related posts

Pakur : स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2023 को लेकर समाहरणालय सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया… | Vananchal 24TV Live

admin

SARAIKELA : बाइक साइकिल की टक्कर में दोनों सवार गंभीर रुप से घायल . . .

admin

झारखंड राज्य फसल राहत योजना खरीफ-2023 को लेकर उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी संग की समीक्षात्मक बैठक… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin