June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला:डीएलएसए के तत्वावधान डोर तो डोर विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

सरायकेला:डीएलएसए के तत्वावधान डोर तो डोर विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला:संजय मिश्रा 

Advertisements

सरायकेला। नालसा तथा झालसा के निर्देशन में तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला के अध्यक्ष विजय कुमार के नेतृत्व में सोमवार को सौ दिवसीय विधिक जागरूकता सह हर घर पहुंचने के कार्यक्रम के तहत गम्हरिया प्रखंड के हथियाडीह और बुरुडीह गांव में डोर टू डोर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें खासकर महिलाएं और बच्चों को निर्देशित कार्यक्रम में बाल विवाह, महिला से संबंधित कानून, स्पॉन्सरशिप और सरकार के विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गई। मुख्य कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव कुमार क्रांति प्रसाद के साथ युवा सामाजिक संगठन तथा कैलाश सत्यार्थी फाऊंडेशन के प्रतिनिधि के साथ पैरा लीगल वालंटियर नंदिता पाणिग्रही, प्रियंका महतो, संजीव महतो एवं स्वयं सेविका नीतू सिन्हा ने लोगों को संबोधित किया।

 

उन्हें विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इसके साथ ही साथ जिले के सुदूरवर्ती गांव में पैरा लीगल वालंटियर, बीएलसीपीसी और कई स्वयं सेविका संगठन के साथ विभिन्न कार्यक्रम और डोर टू डोर कार्यक्रम आयोजित किया गया। सोमवार के कार्यक्रम में कई बच्चों को चिन्हित कर उन्हें स्पॉन्सरशिप कार्यक्रम के तहत जोड़ने की कार्रवाई प्रारंभ की गई। कई लोगों को सरकारी योजनाओं से भी जोड़ने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। उक्त दोनों ही गांव को बाल विवाह मुक्त ग्राम बनाने का भी संकल्प लिया गया। बताया गया कि यह कार्यक्रम अभी लगातार 25 दिसंबर तक चलते रहना तय किया गया है।

Advertisements




Related posts

सरायकेला:राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 9 दिसंबर को; पीडीजे ने बैंक अधिकारियों और संबंधित विभागों के साथ की बैठक… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

मॉडल कैरियर सेंटर सह जिला नियोजनालय परिसर में 10 जुलाई को आयोजित होगा रोजगार शिविर, 18 से 32 वर्ष के अभ्यर्थी ले सकेंगे भाग… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

उत्कल सम्मेलनी प्रखंड कमेटी की ओर से मौसी बाड़ी पहुंचे एक सौ श्रद्धालुओं के बीच उत्कल प्रसंग उड़िया पुस्तक का किया गया वितरण.. – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin