June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Seraikela news: All Jharkhand Primary Teachers Association named Chief Minister Submit memorandum to the Deputy Commissioner. झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Seraikela news: अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को सौप ज्ञापन। | Vananchal 24TV Live

Seraikela news: अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को सौप ज्ञापन। | Vananchal 24TV Live
Spread the love

सरायकेला Sanjay: छठे वेतनमान में विसंगति सहित कई मामलों को लेकर अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक दत्ता के नेतृत्व में शनिवार को मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा. सौपें गए ज्ञापन में कहा गया है कि 1 जनवरी 2006 के पूर्व नियुक्त हुए शिक्षकों का वेतन निर्धारण छठे वेतनमान के अनुरूप नहीं किया गया है. इसके साथ ही राज्य के शिक्षकों के लिए सुनिश्चित किया गया वृत्ति उन्नयन योजना को अभी तक स्वीकृति प्रदान नहीं की गई है. जिसके कारण राज्य के हजारों शिक्षक बिना किसी वित्तीय उन्नयन के सेवानिवृत होने को मजबूर हैं. कहा कि शिक्षकों के लिए निर्धारित की गई अंतरजिला स्थानांतरण के नियमो की जटिलता के कारण स्थानांतरण में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. शिक्षकों के अंतरजिला स्थानांतरण के नियम को और अधिक सरल करने की मांग की है. शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री से शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्य और लिपिकीय कार्य के मुक्त रखने की मांग की है.बताया कि शिक्षकों के गैर शैक्षणिक कार्य में प्रतिनियोजित हो जाने से बच्चों के शिक्षण कार्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है.

Advertisements

मौके पर जिलाध्यक्ष श्रीसिंह बास्के, जिला महासचिव माणिक प्रसाद सिंह, देवेंद्र नाथ साव, शैलेंद्र कुमार, मनोज कुमार सिंह, तारनी साहू, सुदामा मांझी, कमल कुमार, विनोद कुमार, अश्विनी मिश्रा, राजेश मिश्रा, अमर उरांव, रविंद्र मछुआ, बेदिया जी, पप्पू प्रमाणिक, दिलीप गुप्ता, हेमंत मार्डी, बलराज हांसदा, शैलेष तिवारी, अजीत कुंभकार, अरुण वर्मन, गदाधर महतो, निखिल कुमार, सोमेन दास, सानगी दोंगो एवं बुद्धेश्वर साहू सहित दर्जनों शिक्षक मौजूद रहे

Advertisements

Advertisements

Advertisements




Related posts

RAJNAGAR NEWS :हेंसल में 22 वां रक्तदान शिविर को लेकर हुई विशेष बैठक। – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

राष्ट्रीय पोषण माह के तहत हुआ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन,आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण रंगोली व पोषण संबंधित चर्चा आयोजित…

admin

जमशेदपुर:महालया के अवसर पर जुगसलाई दुर्गा बाड़ी ट्रस्ट द्वारा बाजे गाजे के साथ प्रभात फेरी निकाली गई, पारंपरिक परिधान में महिला व पुरुष श्रद्धालु इस प्रभात फेरी में शामिल हो के पूरे क्षेत्र का भ्रमण किये…

admin