October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

SARAIKELA :केंद्र की मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरा होने पर राजनगर (ख़ैरबनी) में भाजपा नेता गणेश महाली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गिनाई उपलब्धियां . . . – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

SARAIKELA :केंद्र की मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरा होने पर राजनगर (ख़ैरबनी) में भाजपा नेता गणेश महाली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गिनाई उपलब्धियां . . . – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला (संजय)

Advertisements

Advertisements

राजनगर प्रखंड के गोविंदपुर पंचायत अंतर्गत खैरबनी में निर्माणाधीन एकलव्य विद्यालय परिसर में शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। जहां भाजपा नेता गणेश महाली ने मोदी सरकार के 9 वर्ष कार्यकाल पूरा होने पर उनकी उपलब्धियां गिनाई। जिसमें केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे सभी जन कल्याणकारी योजनाओं को रखा। वही राजनगर प्रखंड क्षेत्र में आदिवासी मूलवासी छात्र छात्राओं के लिए बन रहे एकलव्य विद्यालय का स्थल का मुआयना किया।

इस दौरान उन्होंने बताया कि 3 जुलाई 2021 के दिन हमारे लोकप्रिय आदिवासी जनजातीय विभाग के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के द्वारा शिलान्यास किया गया था। जो आगामी 2024 तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से केंद्र सरकार के सभी लाभकारी योजना चाहे उज्जवला योजना हो या प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत तथा नारी सम्मान के लिए स्वच्छ भारत अभियान के तहत चलाए जा रहे हैं हर घर शौचालय आदि उपलब्धियां गिनवाई।

उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कहा कि देश की जनता मोदी सरकार के कार्यकाल और उनकी उपलब्धियों से प्रभावित है। हमें पूर्ण विश्वास है की देश फिर एक बार केन्द्र में भाजपा व मोदी सरकार को चाहती है। उन्होंने कहा फिर एक बार सबका साथ सबका विकास, फिर एक बार मोदी सरकार। वही प्रेस कॉन्फ्रेंस के मौके पर सोमनाथ सोरेन उज्जवल मोदक, पवित्र महाकुड़, अजीत मंडल, बीजू बास्के, सत्यवान परीक्षा, शंकर सरदार, कृष्णा सरदार, अमरनाथ गोप, मनोज महतो, भरत महाकुड़, मंगल करवा, अमरजीत महतो, अर्जुन महतो, शिव दुलाल आचार्या समेत कई भाजपाई उपस्तिथ रहे।

Advertisements




Related posts

सेता आंदी पर हुआ कुत्ते या साहड़ा पेड़ के साथ बच्चों का विवाह कराकर मांगलिक दोष निवारण… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

रामगढ़:टीबी मुक्त पंचायत जागरूकता अभियान के तहत हुआ बैठक का आयोजन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Jharkhand @Ranchi : मुख्यमंत्री ने मजदूरों के पलायन को रोकने के लिए योजनाओं का सृजन करने का दिया निर्देश …… | Vananchal 24TV Live

admin