August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

मानसून आने से पहले सिरिस्ता को ऊंचा किए जाने को लेकर लिखा पत्र    . . . – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

मानसून आने से पहले सिरिस्ता को ऊंचा किए जाने को लेकर लिखा पत्र    . . . – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला    (संजय) 

Advertisements

Advertisements

जिला बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश व प्रशासनिक सचिव भीम सिंह कुदादा ने रांची में भवन निर्माण विभाग झारखंड सरकार के संयुक्त सचिव ओनिल क्लेमेंट से मिल कर मानसून के समय अधिवक्ताओं के बैठने के सिरस्ता में जल जमाव समस्या के निराकरण करने की मांग की है। इसके अलावे उन्होंने प्रधान सचिव भवन निमार्ण विभाग को पत्र भी लिखा है।

सरायकेला व्यवहार न्यायालय में पिछले कई वर्षों से हो रहे जल जमाव को रोकने के लिए सार्थक प्रयास किया गया है। इसके तहत कोर्ट परिसर के सतह को ऊंचा कर ड्रेनेज बनाकर जल जमाव को रोकने का कार्य किया गया परंतु कोर्ट परिसर के दक्षिण छोर पर लोक अभियोजक कार्यालय के पीछे तकरीबन पच्चास अधिवक्ताओं का सिरिस्ता है,उस स्थल को अभी तक ऊंचा नहीं किया गया है।

कहा कि जिला एवं प्रधान न्यायाधीश एवं बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा निरीक्षण के दौरान उस स्थल के ऊंचा किये जाने बात कही गयी थी,लेकिन अभी तक इसपर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। कहा कि 15 से 20 दिनों के बाद मॉनसून आने की संभावना है। मॉनसून आने से पूर्व ही उक्त स्थल को ऊंचा किया जाय ताकि अधिवक्ताओं को परेशानी नही हो।

Advertisements




Related posts

गार्बेज फ्री इंडिया के तहत सरायकेला नगर पंचायत द्वारा क्षेत्र के दो उत्कृष्ट विद्यालयों में स्कूली बच्चों को किया गया जागरूक… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

17 फरवरी को गाँधी मैदान में होगा महासम्मेलन, तत्काल प्रभाव से जिला कमिटी भंग करने की घोषणा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

आज ठाकुर श्याम सुंदर सिंह जी के नेतृत्व में दुर्गा मन्दिर परिषर में वीर कुंवर सिंह चौक पर हाइफा दिवस पर हाइफा युद्ध के नेतृत्वकर्ता वीर योद्धा दलपत सिंह शेखावत जी को श्रद्धांजलि दी गई…

admin