August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
accident on rajnagar News Rajnagar news जरा हटके झारखण्ड पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक राजनीति लाइफस्टाइल शहर शिक्षा व रोजगार सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां स्वास्थ्य

RAJNAGAR NEWS : खोकरो गाँव के युवा समाजसेवियों की पहल, दुर्घटनाओं के मद्देनजर श्रमदान कर सड़क किनारे झाड़ियों को किया साफ।

RAJNAGAR NEWS : खोकरो गाँव के युवा समाजसेवियों की पहल, दुर्घटनाओं के मद्देनजर श्रमदान कर सड़क किनारे झाड़ियों को किया साफ।
Spread the love

खोकरो गाँव के युवा समाजसेवियों की पहल, दुर्घटनाओं के मद्देनजर श्रमदान कर सड़क किनारे झाड़ियों को किया साफ।

युवा समाजसेवी अजय गोप की हुई सराहना।

राजनगर (रिपोट – रविकांत गोप) :- राजनगर के गोबिन्दपुर पंचायत अंतर्गत खोकरो गाँव के युवा समाजसेवीयों में दिखा जागरूकता का असर।ऐसा काम किया जो अच्छे अच्छे राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक और जनप्रतिनिधियों ने नही किया वो काम युवाओं ने कर दिखाया।
बता दें कि राजनगर हाता मुख्य मार्ग में आये दिन दुघर्टनाएं होती रहती है।और कहीं ना कहीं दुर्घटनाओं की वजह सड़क किनारे बढ़ रहे झाड़ियां भी इसका कारण बनी हुई है।इसलिए खोकरो गाँव के एक युवा समाजसेवी अजय कुमार गोप ने एक अच्छी पहल करते हुए, गाँव के कुछ युवा साथियों के साथ मिलकर श्रमदान करते हुए सड़क किनारे की झाड़ियों को साफ करने का कार्य किया।ताकि इस रास्ते आवागमन करने वालों को कोई परेशानी ना हो,और दुघर्टनाओं से भी बचा जा सके।
हालांकि यह कार्य प्रशासन या फिर किसी राजनीतिक दल,या जनप्रतिनिधियों का दायित्व है परंतु शायद उन्हें जनता की परेशानियों से कोई मतलब नही है।इसलिए यह समस्या कई दिनों से बने रहने के बावजूद किसी ने कोई पहल नही की थी।परंतु इन युवाओं ने एक अच्छी पहल की,जिससे लोगों ने अजय गोप और उनके साथियों की खूब सराहना की।

Related posts

Saraikela : सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिसकर्मियों को किया गया जागरुक…

admin

Saraikel News : प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ खरसावां प्रखंड कमेटी का हुआ गठन….. | Vananchal 24TV Live

admin

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी रांची जिला ग्रामीण की बैठक सपन्न, संगठन के मुख्य कार्यक्रमों को जिला एवं मंडल से लेकर बूथ स्तर तक प्रचार -प्रसार के लिए दिया गया निर्देश…. | Vananchal 24TV Live

admin