August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान क्राइम जरा हटके झारखण्ड पश्चिम सिंहभूम राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

चांडिल:डीलर द्वारा कम राशन देने के खिलाफ लाभूकों ने किया प्रखंड कार्यालय में प्रदर्शन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

चांडिल:डीलर द्वारा कम राशन देने के खिलाफ लाभूकों ने किया प्रखंड कार्यालय में प्रदर्शन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

चांडिल (विद्युत महतो)

Advertisements

Advertisements

चांडिल अनुमंडल के कुकड़ु प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को चानो के ग्रामीणों ने डीलर द्वारा कम राशन देने के खिलाफ प्रखंड कार्यालय में प्रदर्शन किया। चानो गांव के राशन कार्ड धारियों को जागृति जय मां दुर्गा महिला समिति के डीलर द्वारा प्रति महिना अनाज दिया जाता है। डीलर द्वारा प्रति कार्ड एक किलो अनाज काटा जाता है। वहीं दो महीने का अनाज के बदले डीलर द्वारा डेढ़ महीने का ही राशन दिया जा रहा है, जिससे कार्डधारी कम राशन लेने से इंकार कर दिया।

डीलर के आनाकानी करने पर गांव के सैकड़ों महिला पुरुष प्रखंड कार्यालय में प्रदर्शन कर दो महीने का राशन देने का मांग किया। बीडीओ सह आपूर्ति पदाधिकारी राकेश गोप के समझाने के बाद ग्रामीण शांत हुए । वहीं बीडीओ राकेश गोप ने तीन दिन के अंदर डीलर को राशन देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि एक तीन दिन के अंदर बीना कटौती किए पुरे दो महीने का राशन कार्ड धारियों को अनाज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है ।

उन्होंने कहा कि डीलर द्वारा समय पर राशन वितरण नहीं करने पर डीलर पर कार्रवाई किया जाएगा। वहीं लाभूकों ने बताया कि राशन डीलर द्वारा कम राशन दिया जाता है , वहीं इस बार दो महीने का राशन के बदले डेढ महीने कि राशन दिया जा रहा है, जिससे हम सभी ग्रामीण प्रखंड कार्यालय में प्रदर्शन कर पुरा राशन देने का मांग किया है।

Advertisements




Related posts

एईआरओ-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी सरायकेला ने विभिन्न विद्यालयों का भ्रमण कर देश के युवाओं/भावी मतदाताओं को ईएलसी के संबंध में दी जानकारी… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Ranchi,dumka news एकतरफा मोहब्बत में झुलसी अंकिता ने रिम्स में तोड़ा दम, शाहरुख ने दिखाई थी हैवानियत, पेट्रोल छिड़कर लगा दी थी आग… | Vananchal 24TV Live

admin

सरायकेला:आरआईटी पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों का खुलासा करते हुए तीन को गिरफ्तार कर भेजा जेल… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin