June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Rajnagar acident Rajnagar breking क्राइम जरा हटके झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

RAJNAGAR BREKING : बोलबम जा रहे युवक को बस ने कुचला।मौत।लेकड़ाकोचा मोड़ में बस ने बाईक सवार को मारी टक्कर एक घायल, दूसरा बस के नीचे आने से मौत। | Vananchal 24TV Live

RAJNAGAR BREKING : बोलबम जा रहे युवक को बस ने कुचला।मौत।लेकड़ाकोचा मोड़ में बस ने बाईक सवार को मारी टक्कर एक घायल, दूसरा बस के नीचे आने से मौत। | Vananchal 24TV Live
Spread the love

बोलबम जा रहे युवक को बस ने कुचला।मौत।लेकड़ाकोचा मोड़ में बस ने बाईक सवार को मारी टक्कर एक घायल, दूसरा बस के नीचे आने से मौत।

Advertisements

राजनगर: थाना क्षेत्र से महज एक किलोमीटर पश्चिम दिशा लेकड़ा कोचा मोड़ में दोपहर के लगभग 2:30 बजे बाईक में सवार दो कावरियों को यात्री बस (माँ शेरावाली) ने जोरदार धक्का दिया।जिसमें बाईक चालक एक ओर गिरा वहीं बाईक में सवार दूसरा युवक अलग अलग दिशा गिर गया।वहीं बाईक चालक गणेश केशरी को हल्की चोटें आई है।लेकिन दूसरे युवक दुखु मार्डी की मौत हो गई। गणेश केशरी ने बताया कि दुखु बस की ओर गिर गया।जिसके ऊपर से बस का पिछला चक्का चढ़ गया।जिसमें उसकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है सोमवार को मुर्गमहादेव में जलाभिषेक करने जमशेदपुर बागबेड़ा के गिदी झोपड़ी से मोटरसाइकिल में सवार लगभग 15 से 20 युवक निकले थे। सभी युवक अपनी अपनी बाइक पर सवार थे ।जिसमें से दो युवक एक मोटरसाइकिल पर धीरे-धीरे जाने की वजह से पीछे रह गए और राजनगर थाना क्षेत्र के नेकड़ा कोचा मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रही बस की चपेट में आ गया। दोनों युवक बागबेड़ा थाना क्षेत्र के गिधी झोपड़ी का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना की सूचना पाकर राजनगर पुलिस मौके पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई ।जिसके पश्चात सवारी बस पोटका थाना क्षेत्र के हाता के पास पकड़ा गई ।जिसे पोटका थाना ने जप्त कर लिया है।वहीं मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Advertisements

Advertisements




Related posts

सरायकेला : गौड़ सेवा संघ की 33वीं स्थापना दिवस 2 को, केंद्रीय कार्यालय बड़ा शिजुलता में होगा मुख्य कार्यक्रम…

admin

Ranchi News : छठ पूजा को लेकर कैलाश नगर पूजा घाट का कमिटि का विस्तार किया गया … | Vananchal 24TV Live

admin

फुटबॉल प्रतियोगिता का फिता काटकर किया शुभारंभ…

admin