August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

भाजपा द्वारा निकाली गई भव्य अमृत कलश यात्रा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

भाजपा द्वारा निकाली गई भव्य अमृत कलश यात्रा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला – संजय मिश्रा

Advertisements

Advertisements

भारतीय जनता पार्टी द्वारा निर्देशित प्रखंड स्तरीय मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को सरायकेला नगर क्षेत्र में भव्य अमृत कलश यात्रा निकाली गई। बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा चौक से श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर तक निकाली गई उक्त भव्य अमृत कलश यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष विजय महतो एवं रामनाथ महतो सहित कार्यक्रम प्रभारी राजा सिंहदेव, सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, सरायकेला पूर्वी एवं सरायकेला पश्चिमी भाजपा प्रखंड अध्यक्ष, भाजपा सरायकेला नगर अध्यक्ष, गणमान्य वरिष्ठ कार्यकर्ता महिला नेत्री एवं कार्यकर्ता मुख्य रूप से शामिल रहे।

जिनके द्वारा विभिन्न गांवों से संग्रह किए गए पवित्र मिट्टी को एकत्रित कर कार्यक्रम प्रभारी राजा सिंहदेव द्वारा भाजपा जिला अध्यक्ष विजय महतो को सौंपा गया। मौके पर कार्यक्रम प्रभारी राजा सिंहदेव ने कहा कि यह राष्ट्रीय एकता और अखंड भारत के प्रतीक स्वरूप मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जो स्वर्णिम भारत के नवनिर्माण का साक्षी बनेगा।

Advertisements




Related posts

Chandil धुम धाम से मनाया जैन धर्मावलंबीयों ने भगवान महावीर जयंती… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश सदस्य मालती गिलुवा ने राजनगर की शिक्षा व्यवस्था पर चिंता जताई… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

डीएलएसए द्वारा मंडल कारा सरायकेला में जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin