August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News जरा हटके झारखण्ड टेक्नोलॉजी पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक लाइफस्टाइल सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

ईचागढ़ व तिरूलडीह थाना परिसर में रविवार को बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न … – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

ईचागढ़ व तिरूलडीह थाना परिसर में रविवार को बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न … – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

चांडिल(विद्युत महतो)

Advertisements

Advertisements

चांडिल अनुमंडल के ईचागढ़ व तिरूलडीह थाना परिसर में रविवार को बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक किया गया। ईचागढ़ थाना में शांति समिति की बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी किकू महतो की अध्यक्षता में किया गया। वहीं तिरूलडीह में थाना प्रभारी रितेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक कि गई।बैठक में सौहार्द पूर्ण वातावरण में बकरीद पर्व मनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया। त्याग व बलिदान का महापर्व बकरीद को भाईचारे के साथ मनाने को लेकर शांति समिति के सदस्यों ने आपसी सहयोग बनाए रखने पर चर्चा किया गया।

रितेश कुमार, थाना प्रभारी तिरूलडीह

वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी किकू महतो ने सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि बकरीद पर्व पर भड़काऊ मैसेज पर ध्यान नहीं देते हुए भाईचारे के साथ पर्व मनाने का अपिल किया। उन्होंने कहा कि कहीं भी कुछ अपवाह फैलाने की कोशिश करने वाले के संबंध में प्रशासन को सुचित करें। वहीं तिरूलडीह थाना प्रभारी रितेश कुमार ने कहा कि बकरीद पर असमाजिक तत्वों, हुड़दंगियों व गलत मैसेज व अफवाह फ़ैलाने वालों पर विशेष नजर रखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि किसी भी तरह का हुड़दंग करने व वातावरण को दुषीत करने की कोशिश करने वालों का सुचना थाना को दें, ताकि तत्काल कार्रवाई किया जा सके। उन्होंने कहा कि वाटसप पर अफवाह फ़ैलाने वालों व सौहार्द को बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई किया जाएगा। मौके पर जिप सदस्य जोतीलाल मांझी, जेएमएम प्रखड अध्यक्ष इंद्रजीत महतो, मुखिया सुधीर सिंह मुंडा, रामलाल सिंह मुंडा, एएसआई मुनीन्द्र सिंह, रंजीत प्रसाद, हरदेव पासवान, सांसद प्रतिनिधि विश्वनाथ उरांव, अनिल सिंह, अमित सिन्हा, मुरलीधर मिश्रा, साईफूल अंसारी, कामरूद्दीन अंसारी, रायुफ अंसारी, राजेन सिंह मुण्डा, अनंत गोप,नरेन गोप आदि उपस्थित थे।

किकू महतो, बीडीओ ईचागढ़

 

Advertisements




Related posts

जेटेट सफल अभ्यर्थियों ने की आंदोलन की तैयारी हेतु बैठक; रामनवमी बाद होगा हक के लिए उलगुलान; जिला कार्यकारिणी कमेटी गठित… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Saraikela News : चिलगु में आजसू महिला संघ का जिला सम्मेलन सपन्न….. | Vananchal 24TV Live

admin

जिले के प्रतिभावान विद्यार्थियों को शिक्षा ग्रहण करने हेतु अच्छा वातावरण उपलब्ध … – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin