August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News जरा हटके झारखण्ड दुमका पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक राजनीति शहर संथाल सुर्खियां

दुमका : “जारी है जय माता दी सेवा समिति, दुमका द्वारा हर रविवार भोजन सेवा”

दुमका : “जारी है जय माता दी सेवा समिति, दुमका द्वारा हर रविवार भोजन सेवा”
Spread the love

“जारी है जय माता दी सेवा समिति, दुमका द्वारा हर रविवार भोजन सेवा”

संवाददाता:- मौसम कुमार गुप्ता, दुमका (झारखंड)

रविवार दोपहर की 34° की गर्मी में भी हमारे मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री श्रीमती लुईस मरांडी जी की अगुवाई में रविवार भोजन सेवा में राजमा,चावल,चिप्स, आचार का भोजन अध्यक्ष राजेश कुमार राउत के घर से स्वनिर्मित भोजन,शहर के टाटा शोरूम, टीन बाजार, धर्म स्थान,वीर कुंवर सिंह चौक, इत्यादि जगहों पर कार से घूम घूम कर लगभग 160 लोगों को भोजन कराया गया। आज खानें वालों की संख्या ज्यादा होने के कारण मुड़ी सब्जी भी खिलाना पड़ा।

आज सही में कुछ विछिप्तों को खाना खिला कर मन को बहुत संतुष्टि मिला । इन कार्यक्रमों से मन को बहुत शांति मिलती हैं समिति का उद्देश्य ही “नर सेवा नारायण सेवा” हैं ये सभी कार्यक्रम अभी निरंतर चले ऐसा प्रयास किया जाएगा
श्रीमती लुईस मरांडी जी ने समिति के द्वारा गरीबों की मदद को हमेशा तत्पर रहने की भावना को देखते हुए आज स्वयं भी गरीबों को भोजन सेवा दे कर समिति को कृतार्थ की। समिति की कार्यो की इन्होंने बहुत सराहना की साथ ही सेवा के लिए हमेशा सहयोग की इच्छा व्यक्त की है। समिति उनको तहेदिल से धन्यवाद देतीं है।

आज के कार्यक्रम में अध्यक्ष राजेश कुमार राउत,मोनिका देवी, कृतिका राज,संदीप कुमार जय बमबम,संतोष ठाकुर,विकास कुमार, सत्यम नन्दी,अजय कुमार इत्यादि लोगों का कार्य सहयोग रहा।

Related posts

भुरकुंडा पंचायत के खिलाड़ियों के बीच फुटबाॅल कीट का हुआ वितरण… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Saraikela News : ब्रेक के बाद सरायकेला में रविवार को पूरे दिन हुई झमाझम बारिश; डैमेज बिल्डिंग के ढहने से बाल बाल बचे शिक्षक तरुण; अल्टो वाहन हुई क्षतिग्रस्त…. | Vananchal 24TV Live

admin

बाबूलाल – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin