June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान चुनाव जरा हटके झारखण्ड राँची राजनीति शहर सुर्खियां

Ranchi नवयुवती और नवयुवकों पर पर देश का भविष्य टीका है.. डॉ प्रदीप वर्मा – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

Ranchi नवयुवती और नवयुवकों पर पर देश का भविष्य टीका है.. डॉ प्रदीप वर्मा – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

नरेंद्र मोदी सभी वर्गों के लोगों का ख्याल करके तमाम योजना लाएं हैं उनकी योजनाओं के केंद्र बिंदु में महिलाएं होती है,मोदीजी ने महिलाओं की शक्ति को पहचाना…

राँची/ नामकुम अर्जुन कुमार

रविवार को  भाजपा महिला मोर्चा रांची जिला ग्रामीण  का नवयुवती मतदाता सम्मेलन का आयोजन सिलवे पंचायत के उलातू पाहन टोली में आयोजित था l इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा झारखंड के प्रदेश महामंत्री डॉक्टर प्रदीप वर्मा उपस्थिति थे, नव मतदाता युवती सम्मेलन को संबोधित करते हुए

Advertisements

Advertisements

डॉ प्रदीप वर्मा ने कहा देश का भविष्य नवयुवती और नवयुवकों के कंधों पर टिका है l वर्तमान में देश की जो परिस्थिति है उसमें यूथ का भूमिका ज्यादा बढ़ गया है,उसमे भी लड़कियों की l 

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर ने बताया  भारतीय जनता पार्टी के महा जनसंपर्क अभियान के तहत हर एक वर्ग के बीच जाने का  शुभ अवसर मिला है और नव युवती मतदाता  सम्मेलन महिला मोर्चा का एक बहुत ही महत्वपूर्ण कार्यक्रम है  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी सभी वर्गों के लोगों का ख्याल करके तमाम योजना लाएं हैं उनकी योजनाओं के केंद्र बिंदु में महिलाएं होती है,मोदीजी ने महिलाओं की शक्ति को पहचाना और इसलिए महिलाओं और नव युवतियों को आगे आने का आह्वान किया,सेना में बहाली हो या सैनिक स्कूल में दाखिला हो आज मोदी जी के कारण युवतियों के लिए नित नए मार्ग खुल रहे हैं,

आदरणीय प्रधानमंत्री ने आज भारत को एक नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है और उनके कामों को देख कर आज समाज को तोड़ने वाले कई लोग हावी होने का प्रयास कर रहे हैं राष्ट्रीयता को तोड़ने का काम कर रहे हैं ऐसी परिस्थिति में नव युवा की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाता है कि हम अपने राष्ट्र के प्रति, अपने समाज के प्रति, अपने देश के प्रति अपनी आस्था को बढ़ाएं और इसकी लिए हम सभी के बीच मन में देशभक्ति की भावना को जगाना होगा l 18 साल की उम्र के बाद एक जिम्मेदार नागरिक बनते है,उन्हें अपने जन प्रतिनिधि  चुनने का अधिकार होता है सभी अपने-अपने नाम मतदाता सूची में ऑनलाइन या फिर बीएलओ के माध्यम से दर्ज कराएं,और अच्छी,सच्ची और राष्ट के प्रति समर्पित सरकार चुनें, साथ ही साथ उपस्थित युवतियों को मुख्यअतिथि ने 90 90 90 20 24 नंबर पर मिस कॉल कर प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी से जुड़ने,उनको समर्थन देने की अपील किया  l

एवम उपस्थित युवाओं को पढ़ने में हर संभव मदत करने का आश्वासन दिया l कार्यक्रम में उपस्थित नवयुवतियों ने  उपरोक्त  नंबर पर मिस कॉल करके  प्रधानमंत्री मोदी  के प्रति अपना समर्थन जताया, साथ ही साथ अपने दोस्तों एवं परिजनों से भी मिस कॉल करने का आश्वासन दिया कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष  आरती कुजूर, राजू तिर्की,चतरा की वार्ड सदस्य  कौसलिया देवी,खिजरी के उप मुखिया  सुजीत कुमार सिन्हा,बूथ अध्यक्ष  पाको मुंडा, सावना मुंडा, सागो देवी,अंजली कुमारी,स्वेता कुमारी,सपना कुमारी संगीता कुमारी ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित किया l कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा रांची जिला ग्रामीण की अध्यक्ष माधुरी देवी और धन्यवाद ज्ञापन राजू तिर्की ने किया l

Advertisements




Related posts

सरायकेला:जल दिवाली के तहत शुरू की गई एक नई जागरूकता मुहिम… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सरायकेला:सिविल सर्जन ने सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0 के तीसरे चरण का किया शुभारंभ… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

कुकड़ु प्रखंड क्षेत्र के आजसु पार्टी का ग्राम प्रभारी का हुआ चयन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin