August 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
exhibition at JRD Tata Sports Complex... Jamshedpur: Hockey World Cup trophy reached Jamshedpur News कोल्हान खेल झारखण्ड पूर्वी सिंहभूम सुर्खियां

Jamshedpur : हॉकी वर्ल्ड कप की ट्रॉफी पहुंची जमशेदपुर, जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में प्रदर्शनी…

Jamshedpur : हॉकी वर्ल्ड कप की ट्रॉफी पहुंची जमशेदपुर, जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में प्रदर्शनी…
Spread the love

हॉकी वर्ल्ड कप की ट्रॉफी पहुंची जमशेदपुर, जेआरडी टाटा

स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में प्रदर्शनी…

जमशेदपुर DEEP : ओडिशा के भुवनेश्वर और राउरकेला में होने वाले हॉकी वर्ल्ड कप की ट्रॉफी शनिवार को जमशेदपुर पहुंची. जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इस ट्रॉफी का प्रदर्शन किया गया. यह प्रदर्शनी शाम 6 बजे तक रहेगी. इस दौरान आम जन इस ट्रॉफी का दीदार कर सकेगी. मौके पर जमशेदपुर के नवल टाटा हॉकी अकादमी और टाटा स्टील के अलावा जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के अधिकारी समेत हॉकी के खिलाड़ी मौजूद रहे. इस हॉकी वर्ल्ड कप की मेजबानी पड़ोसी राज्य ओडिशा कर रहा है. 13 से 29 जनवरी तक चलने वाले इस वर्ल्ड कप की सारे मैच भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम और राउरकेला के बीजू पटनायक हॉकी स्टेडियम में आयोजित किए जाने है. इस दौरान टाटा स्टील के स्पोर्ट्स हेड आशीष कुमार ने बताया कि ओडिशा में होने वाले वर्ल्ड कप की ट्रॉफी पूरे भारत में भ्रमणशील है. आज यह ट्रॉफी जमशेदपुर पहुंची है जहां जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इसकी प्रदर्शनी लगाई गई है. लोग शाम 5 बजे तक ट्रॉफी को देख सकते है.

Related posts

Ranchi : पत्रकार और न्यायाधीश लड़खड़ाए तो होगा लोकतंत्र को नुकसान, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने सबोधन में कहा । इस बात का समर्थन AISM बिहार,बंगाल,झारखंड प्रभारी प्रीतम सिंह भाटिया ने किया …

admin

सरायकेला:जेटेट पास सहायक अध्यापक की गम्हरिया टू प्रखंड स्तरीय हुई बैठक; 3 के राज्य स्तरीय आमरण अनशन को सफल बनाने का किया यलगार… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

RAJNAGAR NEWS : बनकटी ग्रामीणों की वर्षो की मांग हुई पूरी।भाजपा नेता गणेश महाली और ग्रामीणों के सहयोग से पखनाडीह में मनसा मंदिर निर्माण कार्य हुआ पूरा।छत ढलाई के मौके पर पहुंचे भाजपा नेता गणेश महाली। ग्रामीणों ने किया आभार प्रकट। | Vananchal 24TV Live

admin