June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Ranchi: Ranchi Municipal Corporation Token Management System was installed at the public facility center of the corporation. कोयलांचल झारखण्ड राँची राजनीति सुर्खियां

Ranchi : रांची नगर निगम टोकन मेनेजमेंट सिस्टम का अधिष्ठापन निगम के जन सुविधा केंद्र में किया गया.. | Vananchal 24TV Live

Ranchi : रांची नगर निगम टोकन मेनेजमेंट सिस्टम का अधिष्ठापन निगम के जन सुविधा केंद्र में किया गया.. | Vananchal 24TV Live
Spread the love

 

 

रांची ब्यूरो  : रांची नगर निगम द्वारा नागरिकों की सुविधा को देखते हुए टोकन मेनेजमेंट सिस्टम का अधिष्ठापन निगम के जन सुविधा केंद्र में किया गया था, जिसका उद्घाटन आज माननीया महापौर Dr. Asha Lakra एवं नगर आयुक्त श्री शशि रंजन, भा०प्र०से०, के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

Advertisements

मौके पर माननीया महापौर द्वारा कहा गया कि अब आम नागरिकों को बर्थ सर्टिफिकेट,डेथ सर्टिफिकेट, होल्डिंग टैक्स,वाटर टैक्स इत्यादि जैसे विभिन्न कामों के लिए लंबी कतार में लगने की जरूरत नहीं पड़ेगी। रांची नगर निगम ने रांची शहरवासियों की सुविधा के लिए टोकन सिस्टम की शुरुआत आज से करने जा रही है। यह सिस्टम शुरू हो जाने के बाद लोगों को लाइन में लगने के झंझट से मुक्ति मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि भीड़ को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। अब लोगों को घंटो लाइन में लगने का झंझट नहीं रहेगा तथा संबंधित काउंटर के लिए अनाउंसमेंट और डिस्प्ले पर उनका नाम आने लगेगा।

Advertisements

मौके पर अपर नगर आयुक्त श्री कुंवर सिंह पाहन, माननीय वॉर्ड पार्षदगण, नगर प्रबंधक एवं निगम के अन्य कर्मी उपस्थित थे। टोकन सिस्टम के तहत लगाए गए डिवाइस में 1 से लेकर कुल 8 सेक्शन हैं। हर सेक्शन के लिए अलग-अलग बटन है। बटन प्रेस करते ही डिवाइस से टोकन निकलेगा, जिसमें काउंटर नंबर और टोकन नंबर होगा। इसके बाद नंबर आते ही संबंधित को बुलाया जाएगा। नंबर की जानकारी ग्राउंड फ्लोर पर लगे एलईडी स्क्रीन पर मिल जाएगी। स्क्रीन पर अपना नंबर देख कर नागरिक संबंधित काउंटर पर जाकर अपना काम कर सकेंगे।

किस काम के लिए कौन-सा टोकन:-
S1 ठोस अपशिष्ट यूजर चार्ज
S2 जन्म एवं मृत्यु निबंधन
S3 डे एनयूएलएम ( राष्ट्रीय शहरी आजीनिका मिशन
S4 सामान्य पत्र प्राप्ति (Letter Receiving)
S5 वाटर टैंकर बुकिंग
S6 होल्डिंग टैक्स, म्यूनिसिपल लाइसेंस, वाटर यूजर चार्ज
S7 कैश काउंटर

Advertisements




Related posts

चांडिल डैम के विस्थापितों ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन, अपने तीसरे चरण के आंदोलन की रूपरेखा से कराया अवगत… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सरायकेला:बाईक चोरी कर भाग रहे एक युवक को स्थानीय लोगों ने धर दबोचा…

admin

Ranchi : नामकुम थाना क्षेत्र अपराधियों का बना अड्डा, दिनदाहाड़े फौजी की बीबी से 5 लाख रूपये लूट कर फरार….पुलिस आई हरकत में खंगाल कर रही है सीसीटी….

admin